तेज रफ्तार बाइक सवार ने राशन लेने पैदल जा रही महिला को मारी जोरदार ठोकर, मौके पर ही हुई मौत, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

A high speed bike rider hit a woman walking to get ration, she died on the spot, mourning spread, police started investigation

तेज रफ्तार बाइक सवार ने राशन लेने पैदल जा रही महिला को मारी जोरदार ठोकर, मौके पर ही हुई मौत, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर : जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखरा गांव में बाइक की ठोकर से 52 साल की महिला पार्वती बाई बरेठ की मौत हो गई. महिला को जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बाइक नम्बर CG11 BQ 3643 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक खोखरा गांव की पार्वती बाई बरेठ राशन का सामान लेकर पैदल घर लौट रही थी. तभी जांजगीर की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रुप से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t