लॉज में रहस्यमयी मौत, बाथरुम में फंदे पर लटका मिला पर्यटक का शव, कमरे से नहीं मिला कोई सामान, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

Mysterious death in a lodge, body of a tourist found hanging in the bathroom, no belongings found in the room, murder or suicide? Police investigating

लॉज में रहस्यमयी मौत, बाथरुम में फंदे पर लटका मिला पर्यटक का शव, कमरे से नहीं मिला कोई सामान, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

खैरागढ़ : नगर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक स्थित आशीष लॉज में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब रुम नंबर 306 का दरवाजा तोड़ा गया. अंदर का नजारा किसी रहस्य से कम नहीं था. 27 साल के युवक का शव बाथरुम में रुम के पलंग में बिछे चादर से झूलता मिला. मृतक की पहचान रायपुर के सीतानगर वार्ड क्रमांक 3 निवासी करण पाल पिता डोमन पाल के रुप में हुई है.
करण ने 30 अगस्त को लॉज में कमरा बुक कराया था. उसने मैनेजर को बताया था कि वह घूमने आया है. 1 सितंबर को आखिरी बार उसे कमरे से बाहर निकलते देखा गया. उसके बाद किसी ने नहीं देखा. बीती रात दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिलने से शक गहराया. आज सुबह लॉज कर्मचारियों ने मैनेजर के साथ दरवाजा तोड़ा तो सनसनीखेज खुलासा हुआ.
कमरे से कोई बैग, कपड़े या निजी सामान बरामद नहीं हुआ. सिर्फ एक कीपैड मोबाइल मिला है. पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और परिजनों के पहुंचने के बाद पंचनामा की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मौत आत्महत्या है या किसी साजिश का नतीजा है. यह जांच के बाद ही साफ होगा.
अधिकारियों का कहना है कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का मालूम होता है. लेकिन कत्ल या किसी साज़िश से इंकार नहीं किया जा सकता. पुलिस अब युवक की कॉल डिटेल और पृष्ठभूमि की गहराई से जांच कर रही है.
इस रहस्यमयी मौत ने पूरे खैरागढ़ में सनसनी फैला दी है. स्थानीय लोगों के मन में यही सवाल है कि यह वाकई खुदकुशी है या इसके पीछे कोई गहरा राज छिपा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t