कोयले से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक ही परिवार की महिला और बच्चे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत
A high speed trailer loaded with coal hit a bike, three people including a woman and a child of the same family died tragically
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के बुड़गहन गांव में एक कोयले से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन लोगों को कुचल दिया, हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान रमेश बरेठ, उनकी पत्नी उर्मिला बरेठ और उनके 5 साल का पुत्र हर्ष बरेठ के रुप में हुई है. चश्मदीदों के मुताबिक रमेश बरेठ अपने परिवार के साथ किसी निजी काम से निकले थे. तभी एक अनियंत्रित ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
इस हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची बलौदा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



