रेत तस्करी रोकने की कोशिश कर रहे पंच पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, बाइक को रौंदकर पेड़ से टकराया वाहन, ड्राइवर घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

Attempt to run over Panch who was trying to stop sand smuggling, vehicle crushed bike and hit tree, driver injured, villagers angry

रेत तस्करी रोकने की कोशिश कर रहे पंच पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, बाइक को रौंदकर पेड़ से टकराया वाहन, ड्राइवर घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

धमतरी/नगरी : अवैध तरीके से रेत भरकर ले जा रही एक ट्रैक्टर को रोकने पर भागते हुए वह मोटरसाइकिल को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई. घटना नगरी ब्लाक के तहसील बेलरगाव की है.
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर में तरीके से रेत भरकर ले जाया रहा था. उस ट्रैक्टर को बेलरगांव बस स्टैण्ड के आगे चौक में ग्राम पंचायत बेलर गांव के पंच गजेंद्र नेताम ने रोकने की कोशिश किया तो चालक ने उसे रौंदने की मंशा से ट्रैक्टर उसी की तरफ दौड़ा दिया. पंच की मोटरसाइकिल को रौंदते हुए ट्रैक्टर पेड़ से टकराई. जिससे चालक घायल हो गया. उसे इलाज के लिए फौरन बेलरगांव हॉस्पिटल में आसपास के लोगों के द्वारा पहुंचाया गया है.
कई दिन से हो रही है रेत की तस्करी
यह भी बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनो से बेलरगांव के आगे सीता नदी पुल के पास से अवैध तरीके से रेत माफिया रेत भर-भरकर ले जा रहे हैं. जिस पर अंकुश लगाने का प्रयास जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया जा रहा है. रोकने की कोशिश करने वालों को वाहन चालक रौंदने की कोशिश कर रहे हैं. इन घटनाओं से ग्रामीणों मे काफी आक्रोश देखा जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB