रिसोर्ट में फुसकारने की आवाज सुन बाहर भागे लोग, सोफे से निकला 6 फीट लंबा जहरीला सर्प, इधर करैत सांप के काटने से मासूम बच्ची की मौत

A hissing sound sent people fleeing the resort, a 6-foot-long, venomous snake emerged from a sofa, and a young girl died from a krait bite.

रिसोर्ट में फुसकारने की आवाज सुन बाहर भागे लोग, सोफे से निकला 6 फीट लंबा जहरीला सर्प, इधर करैत सांप के काटने से मासूम बच्ची की मौत

रिसोर्ट में सुनाई देने लगी फुसकारने की आवाज, बाहर भागे लोग, अचानक सोफे से निकला 6 फीट लंबा जहरीला सांप

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक रिसोर्ट में 6 फीट लंबा अजगर निकला है. अजगर जिस सोफे के अंदर घुसा था. वहां आराम से बैठकर कुछ लोग पार्टी का आनंद ले रहे थे. कई बार उन्हें अजीब सी आवाज आई. थोड़ी देर बाद उन्हें सांप के फुसकारने की आवाज सुनाई दी. जिस वजह से वो लोग डर गए और सोफा छोड़कर भाग गए.
थोड़ी देर बाद विशालकाय अजगर सोफे से बाहर निकला। जिसके बाद रिसॉर्ट में हड़कंप मच गया. लोग खाना छोड़कर बाहर भाग आए. हालांकि रिसोर्ट प्रबंधन का कहना है कि अजगर अंदर कब आया और कहां से आया. इसकी कोई जानकारी नहीं है. वहीं रिसोर्ट प्रबंधन ने सर्पमित्र का खबर दी. सर्पमित्र ने बड़ी सावधानी के साथ अजगर का रेस्क्यू किया. सर्पमित्र ने कहा कि यह जहरीले प्रजाति का अजगर है.
रिसोर्ट में मौजूद लोगों ने बताया कि जैसे ही अजगर सोफे से बाहर निकला तो हड़कंप मच गया. इस दौरान लोग बाहर भागने लगे. हालांकि जब अजगर का रेस्क्यू किया जा रहा था तब वह काटने की कोशिश कर रहा था. सर्पमित्र ने बड़ी मशक्त बाद अजगर का रेस्क्यू किया.
सर्प मित्र ने बताया कि यह करीब 6 फीट लंबा अजगर है. सर्पमित्र ने कहा कि अजगर ने पकड़ने के दौरान काटने की कोशिश भी की. लेकिन उसे सावधानीपूर्वक काबू कर लिया गया. अजगर को एक बोरी में भरकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया. जिसके बाद रिसॉर्ट में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

करैत सांप के काटने से मासूम बच्ची की मौत

बिलासपुर : बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. ग्राम पंचायत चितावर में खेलते-खेलते एक मासूम बच्ची की ज़िंदगी पल भर में खत्म हो गई. घर के बाहर खेल रही तीन साल की रिया यादव को सांप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक रिया रोज की तरह अपने दोस्तों के साथ घर के सामने खेल रही थी. तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर एक करैत सांप ने उसके पैर में काट लिया.बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन बाहर दौड़े और जब तक उन्हें बात समझ में आई. रिया की हालत बिगड़ चुकी थी.
परिजनों ने उसे सिम्स अस्पताल पहुंचाया. जहाँ डॉक्टरों ने इलाज शुरु किया. लेकिन ज़हर तेजी से शरीर में फैल चुका था. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद रिया ने दम तोड़ दिया.
इस घटना से पूरे गाँव में सन्नाटा और मातम का माहौल है.हर कोई इस बात से दुखी है कि एक चंचल और हँसती-खेलती बच्ची अब इस दुनिया में नहीं रही. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में अक्सर इलाके में सांप निकलते हैं. लेकिन इस तरह की दुखद घटना ने सबको हिला दिया. विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे बच्चों पर हमेशा नजर रखें. खासकर शाम के समय जब सांप और जहरीले कीड़े बाहर निकलते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t