सरपंच और सचिव पर 1.5 लाख की रिश्वत मांगने और धमकी देकर मारपीट करने का लगाया आरोप, महिला ने लगाई इंसाफ की गुहार

The woman has appealed for justice after she accused the Sarpanch and Secretary of demanding a bribe of 1.5 lakh rupees and assaulting her after threatening her.

सरपंच और सचिव पर 1.5 लाख की रिश्वत मांगने और धमकी देकर मारपीट करने का लगाया आरोप, महिला ने लगाई इंसाफ की गुहार

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोखंडी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां रहने वाली महिला दशोदा गंधर्व ने ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव पर पैसे की मांग, धमकी और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है.
पूजा वस्त्रकार का कहना है कि वह पिछले 20 साल से दीनदयाल आवास के पीछे वन विभाग की सरकारी जमीन पर अपने परिवार के साथ रह रही हैं. रोजी-मजदूरी कर वह किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं. महिला का आरोप है कि ग्राम पंचायत लोखंडी के सरपंच बलराम और सचिव पिछले कई महीनों से उनसे 1लाख 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उनका मकान तोड़ दिया जाएगा। पुजा ने बताया कि वह गरीब मजदूर महिला हैं, इतने पैसे देना संभव नहीं था.
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगर मकान तोड़ना ही है तो पूरे इलाके के सभी मकान तोड़े जाएं। जहां सौ से ज्यादा परिवार इसी जमीन पर रहते हैं. लेकिन सरपंच और सचिव ने सिर्फ उनके मकान को निशाना बनाया। पीड़िता का कहना है कि जब वह काम पर चली जाती हैं. तब उनके घर के सामने मकान तोड़ने का नोटिस चिपका दिया जाता है और रोज जेसीबी से तोड़फोड़ की धमकी दी जाती है.
जब 29 अक्टूबर को जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई. महिला ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पूरे मामले की जांच कर सरपंच और सचिव पर कार्रवाई की जाए. ताकि गरीब और कमजोर लोगों के साथ अन्याय न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t