बिलासपुर में मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी लोकल ट्रेन, 6 लोगों की मौत, 12 से ज्यादा घायल, दो की पुष्टि, बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग ठप, रेस्क्यू जारी
A local train ran over a freight train in Bilaspur, killing six people and injuring more than 12 (two confirmed fatalities), and blocking the Bilaspur-Katni rail route. Rescue operations underway.
बिलासपुर : बिलासपुर के करीब लाल खदान रेलवे स्टेशन के पास एक भयानक ट्रेन हादसा हो गया. अधिकारियों ने अब तक दो लोगों की मौत होने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है. खबरें छह-सात मौतों की आ रही हैं. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल दो शव दिखाई दे रहे हैं.
बताया जा रहा है कि एक मालगाड़ी और कोरबा पैसेंजर ट्रेन की आमने-सामने की टक्कर से कई कोच रेलपटरी से बाहर हो गए. इस हादसे में दर्जन भर से ज्यादा मुसाफिर घायल हो गए. जिनमें से कुछ की हालत नाजुक है. रेलवे का बचाव दल घटनास्थल पर पहुँचकर राहत कार्य में जुट गया है. और बचाव अभियान जारी है.
टक्कर का प्रभाव इतना तेज था कि कोच एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए. जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. खबर मिलते ही रेलवे की आपात टीम, रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया. ये हादसा कैसे हुआ अभी साफ नहीं हो पाया है. मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



