अभनपुर-रायपुर मार्ग पर बड़ा हादसा, बसों की रेस में अचानक ब्रेक लगाने पर आपस में टकरा गए चार-पांच वाहन, मची अफरा तफरी

A major accident occurred on the Abhanpur-Raipur road. Four or five vehicles collided with each other after a bus race suddenly applied brakes, causing chaos.

अभनपुर-रायपुर मार्ग पर बड़ा हादसा, बसों की रेस में अचानक ब्रेक लगाने पर आपस में टकरा गए चार-पांच वाहन, मची अफरा तफरी

रायपुर/अभनपुर : अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर मार्ग पर आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक चार से पांच वाहन आपस में टकरा गए. बताया जा रहा है कि दो सवारी बसें एक-दूसरे से रेस लगा रही थीं. इसी दौरान आगे चल रही बस के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे की बस उससे टकरा गई. इसके बाद पीछे से आ रहे हाईवा और दो कारें भी बसों से जा भिड़ीं.
इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. लेकिन सभी वाहनों को नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया. खबर मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुँची और जाम को खुलवाकर यातायात को सुचारु कराया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t