लापता पत्नी और बेटी की तलाश में भटकता रहा शख्स, सुबह बांध में मिली मां-बेटी की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

A man wandered in search of his missing wife and daughter; the bodies of the mother and daughter were found in a dam this morning, causing a sensation in the area and prompting police investigation.

लापता पत्नी और बेटी की तलाश में भटकता रहा शख्स, सुबह बांध में मिली मां-बेटी की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के महुली गिनवा पारा गांव के मजीठा बांध में मां और उसकी बेटी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. दोनों शुक्रवार रात तक घर पर मौजूद थीं. लेकिन शनिवार सुबह से लापता हो गई. आज सुबह पति ने तालाब में शव तैरते हुए देखा और फौरन पुलिस को खबर दी. यह मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम अंकिता पंडो और उसकी बेटी का नाम खुशबू बताया जा रहा है. वह दोनों शनिवार सुबह से लापता थीं. खोजबीन के बाद पति ने थाने में इसकी खबर दी. रविवार सुबह जब वह घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित मजीठा बांध के पास पहुंचा, तो उसने तालाब में अपनी पत्नी और बेटी के शव तैरते हुए देखा. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद जैसी कोई बात सामने नहीं आई है.
खबर पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. शवों को बाहर निकाला गया. जिसके बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दोनों के शवों को भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना आत्महत्या की है या कोई आपराधिक वारदात है.
घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने कहा कि यह खबर सुनकर पूरा गांव सकते में है. पुलिस पूरे मामले में हर एंगल से जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है फिलहाल 100 का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. जिससे बाद ही मौत के कारणों का पता लगाया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t