इंस्टाग्राम-फेसबुक-यूट्यूब पर 262 फर्जी ID, 50 लाख से ज्यादा फॉलोवर, महिलाओं की फोटो के साथ फर्जी मोबाइल नंबर वायरल, 11 आरोपी गिरफ्तार

262 fake IDs on Instagram, Facebook, and YouTube, with over 5 million followers, and fake mobile numbers along with photos of women go viral; 11 accused arrested

इंस्टाग्राम-फेसबुक-यूट्यूब पर 262 फर्जी ID, 50 लाख से ज्यादा फॉलोवर, महिलाओं की फोटो के साथ फर्जी मोबाइल नंबर वायरल, 11 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत कार्रवाई की गई. सोशल मीडिया इंस्टाग्राम/फेसबुक/यूट्यूब पर 262 फर्जी आईडी का खुलासा हुआ है.,इसमें 50 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। इन सोशल मीडिया आईडी पर महिलाओं की फोटो के साथ फर्जी मोबाइल नंबर वायरल कर लोगों के साथ धोखाधड़ी की जाती थी. म्यूल बैंक अकाउंट मामले की जांच की कड़ी में जमशेदपुर झारखंड, बिलासपुर छत्तीसगढ़ के 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए.
गिरफ्तार आरोपियों से 36 मोबाइल और अन्य सामग्री बरामद हुई है. गिरफ्तार आरोपियों ने देश के विभिन्न राज्यों के हजारों लोगों के साथ धोखाधड़ी की है. सभी आरोपी इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब सोशल मीडिया में फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर मैट्रिमोनी फ्रॉड के नाम से ठगी करने वाले गैंग के सदस्य हैं. फर्जी कॉल सेंटर जमशेदपुर झारखंड और सरकंडा बिलासपुर में पिछले 2 साल से संचालित कर रहे थे. पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार साइबर अपराध में सम्मिलित सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है.
साइबर क्राइम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट के खिलाफ थाना डी डी नगर में HDFC बैंक में खुले 79 म्यूल बैंक अकाउंट पर अपराध क्रमांक 424/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है.
जांच कार्रवाई में साइबर क्राइम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक खाता में हुए ट्रांजैक्शन, एक ही व्यक्ति के अधिक बैंक अकाउंट और अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मैट्रिमोनियल साइट बनाकर लोगों को वधू का फर्जी फोटो दिखाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले लोगों को चिन्हांकित कर 4 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था.
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं उनके मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण से जानकारी मिली कि जमशेदपुर झारखंड एवं सरकंडा बिलासपुर छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार आरोपियों के अन्य साथी इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब में फर्जी आईडी बना कर महिलाओं की फोटो लगाकर फर्जी मोबाइल नंबर के साथ वायरल करते हैं. इन वायरल मोबाइल नंबरों पर विवाह के इच्छुक व्यक्ति कॉल करते हैं उन्हें वधू का बायोडाटा, नंबर, पता आदि प्रदान करने के नाम पर रकम लेकर धोखाधड़ी की जाती है. जमशेदपुर झारखंड में रेड कर तीन, बिलासपुर छत्तीसगढ़ में रेड कर आठ कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
आरोपियों से पूछताछ में और भी बहुत से लोगों के नाम सामने आये हैं, जो इन सोशल मीडिया में फर्जी आईडी बनाने, संचालन करने और म्यूल बैंक खातों का उपयोग ठगी करने के लिए करते थे. म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. प्रकरण में व्यापक अनुसंधान जारी है. गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा.
गिरफ्तार आरोपी
1 शुभम दास पिता नीलकान्त दास उम्र 26 साल पता 192 मिस्त्रीपाड़ा ग्राम चाकुलिया पोस्ट चाकुलिया थाना चाकुलिया, जमशेदपुर झारखंड
2 लक्ष्मण गोप पिता स्वर्गीय सुधीर गोप उम्र 29 साल पता ग्राम लोधा सोली पोस्ट लोधाषोली थाना चाकुलिया जमशेदपुर झारखंड
3 असित पातर पिता सुनील पातर उम्र 24 साल पता तांतीपाड़ा, उपर टोला, गोप दुकान के पास, बर्डी कानपुर, ग्राम काला पाथर पोस्ट काला पाथर थाना चाकुलिया जमशेदपुर झारखंड
4 सूरज कुमार पटेल पिता स्व खेलनराम पटेल उम्र 21 साल पता वार्ड नंबर 51, सोनी धर्मषाला के पास, चांटीडीह, थाना-सरकंडा, जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
5 सुखसागर कैवर्त पिता स्व केजु राम कैवर्त उम्र 22 साल पता वार्ड नंबर 51, चांटीडीह, रप्टा चौक, पठान मोहल्ला, सोना बाई बाड़ा थाना-सरकंडा, जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
6 मानसु डाहिरे पिता देवप्रसाद उम्र 21 साल पता वार्ड नंबर 51, रामायण चौक, हनुमान मंदिर के सामने, चांटीडीह,थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
7 अनिकेत कुलदीप पिता हरनारायण कुलदीप उम्र 20 साल पता नवापारा, तहसील धर्मजयगढ़ थाना छाल जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़
हाल पता- सिंह गुरूजी का मकान बंधवापारा, ड्रीमलैण्ड स्कूल के पास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
8 करण पुष्पकार पिता समारु पुष्पकार उम्र 22 साल पता माता चौरा, पुराना सरकण्डा, थाना-सरकण्डा, बिलासपुर  छत्तीसगढ़
9 रमाकांत गंधर्व पिता ज्योतिष लाल गंधर्व उम्र 22 साल पता मकान नं. 05, वार्ड नंबर 01, घुटुर कुण्डी थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम
10 सिराज खान पिता सलीम खान उम्र 20 साल पता अटल आवास मकान नं. 17 ब्लॉक नं ई, वार्ड नंबर 50, डीएलएस कॉलेज के पीछे, अषोक नगर, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ
11 त्रियम्बक कुमार भास्कर उर्फ बाबू पिता महिपाल प्रसाद भास्कर उम्र 27 साल पता ग्राम पिपरा पोस्ट गिरजापुर थाना पटना जिला कोरिया छत्तीसगढ़ हाल पता- ड्रीम लैण्ड स्कूल के आगे, अवधधाम, आंचल कुमार बाजपेयी का मकान में थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t