खड़े ट्रक से टकराई यात्री पुरी जा रही बस, 43 लोगों को आई चोंट, एक बच्ची की मौत, पूरे इलाके में शोक का माहौल, राजनांदगांव में 25 बस यात्री घायल
A passenger bus going to Puri collided with a parked truck, 43 people were injured, a girl died, an atmosphere of mourning prevailed in the entire area, 25 bus passengers were injured in Rajnandgaon
खड़े ट्रक से टकराई यात्री पुरी जा रही बस, 43 लोगों को आई चोंट, एक बच्ची की मौत
महासमुंद : महासमुंद जिले के NH53 पर घंटेश्वरी मंदिर के पासर भीषण सड़क हादसा हो गया. दुर्ग से पुरी जा रही बस, खड़ी ट्रक में पीछे से जा टकराई. बस मे सवार सभी मुसाफिर घायल हो गए.और एक 6 महीने की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग से पुरी जा रही बस नम्बर CG23 N 2400 सुबह 3.30- 4 बजे के बीच NH53 पर घंटेश्वरी मंदिर के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रक नम्बर RJ17 GA 5673 मे पीछे से जा टकराई. टक्कर से बस के आगे का परखच्चे उड़ गए. बस मे सवार करीब 40 लोगो को चोटे आई है. घायलो मे 9 की हालत नाजुक बताई जा रही है. घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली भिजवाया गया. हां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
राजस्थान में रजिस्टर ट्रक RJ17 GA 5673 बीते दो दिनों से खराब हालत में खड़ा था. यह घटना सरायपाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है. पुलिस ट्रक चालक और बस चालक की लापरवाही की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
CM साय ने सरायपाली सड़क हादसे पर दुःख जताया. x हैंडल में सीएम ने लिखा, महासमुंद जिले के सरायपाली में यात्री बस और ट्रक के बीच हुई सड़क हादसे में एक बच्ची के निधन और 43 लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है. घायलों का इलाज जारी है. प्रशासन को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए हैं. ईश्वर से दिवंगत बच्ची की आत्मा की शांति एवं उनके शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.
राजनांदगांव में 25 बस यात्री घायल
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में राजनांदगांव से घुमका जा रही बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में बस में सवार 25 से ज्यादा यात्रियों को चोटें आई है. घायलों को जिला मेडिकल कॉले में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है. यह हादसा तिलाई के पास हुआ. बस राजनांदगांव से घुमका जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया. घटना की खबर मिलते ही चिखली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



