धमतरी में 3 सड़क हादसों में 2 युवकों की मौत, 3 घायल, बलौदाबाजार में ओवरलोड हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

3 separate road accidents in Dhamtari, 2 youths died, 3 injured, overloaded Hiva crushed a bike rider in Balodabazar, youth died, villagers angry

धमतरी में 3 सड़क हादसों में 2 युवकों की मौत, 3 घायल, बलौदाबाजार में ओवरलोड हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

धमतरी में अलग-अलग 3 सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत, 3 घायल

धमतरी : धमतरी जिले में अलग-अलग 3 जगह सडक हादसों  में 2 युवकों की मौत हो गई. जबकि 2 अन्य घायल हैं. एक युवक गुडऱापारा मड़ई से लौटते समय हादसे का शिकार हो गया. वहीं दूसरे को नगरी मार्ग में अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है.
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी सीआर पनागर ने बताया कि झारखंड के पलामू जिला के नौडीहा बाजार निवासी पंकज भुईंया उम्र 28 साल  भाठागांव में रहता था. वह हाईवा चलाता था. 21 जनवरी की शाम बाइक से एक महिला के साथ नगरी की तरफ  जा रहा था. कोलियारी पुल के आगे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया. जहां से एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. 22 जनवरी की शाम 7:30 बजे पंकज भुईंया की मौत हो गई. महिला का इलाज अस्पताल में जारी है.
एक दूसरे  सडक़ हादसा  मुरु मसिल्ली मार्ग में हुआ. मुनईकेरा निवासी संतराम नेताम उम्र 33 साल 22 जनवरी को बाइक से गुडऱापारा मड़ई मेले से शाम को लौट रहा था. तभी गेदरा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिसे दुगली अस्पताल ले जाया गया. जहां से नगरी रेफर किया गया. वहां से धमतरी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. जिसकी इलाज के दौरान गुरुवार को सुबह 6:45 बजे उसकी मौत हो गई.
बाइक मवेशी से टकराया, दो घायल
गुरुवार को देर शाम करीब 6:30 बजे संबलपुर के पास बाइक सवार 2 व्यक्ति कार शो-रु म के पास मवेशी से टकरा गए. दुर्घटना में कुरु द के राखी निवासी पुनारद साहू उम्र 60 साल और विनोद ध्रुव उम्र 50 साल  गंभीर रु प से घायल हो गए . हादसे  की खबर रक्तदान ग्रुप एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान और मनोज राजपूत को मिली। दोनों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया. दोनों का इलाज जारी है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

बलौदाबाजार में ओवरलोड हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

बलौदा बाजार/गिद्धपुरी : अवैध रेत खनन और ओवरलोड वाहनों से हादसे रुक नहीं रहे हैं. ओवरलोड रेत से भरी हाईवा एक बाइक सवार के ऊपर पलट गई. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. इस हादसे के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश है. घटना बलौदा बाजार जिले के गिद्धपुरी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक चिखली घाट से रेत लोड कर एक हाइवा तेज गति से जा रहा था. इस बीच वटगन कॉलेज के पास हाइवे का चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और ओवरलोड हाइवा बाइक सवार पर पलट गया. जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार जितेंद्र वर्मा उम्र 36 साल की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक वटगन का रहने वाला था. हादसे के बाद हाइवा चालक फरार हो गया.
हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने हाइवा में दबे युवक को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. फिलहाल पुलिस वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.
वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के कई गांवों में अवैध रुप से रेत खनन और परिवहन किया जा रहा है। इससे न सिर्फ सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं. बल्कि जानलेवा हादसे भी हो रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI