रायपुर में दिल दहलाने वाली वारदात, बेटे ने चरित्र शंका में बाप को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी दिनेश गिरफ्तार
A shocking incident took place in Raipur. A son, suspecting his character, attacked his father with a sharp-edged weapon and killed him. Accused Dinesh has been arrested.
रायपुर : राजधानी रायपुर के मजदूर नगर सरोरा इलाके में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तकरार और चरित्र शंका जैसी बातें असल वजह बनी. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड (ज्यूडिशियल रिमांड) पर भेजा जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी दिनेश कुमार सेन ने कुछ समय पहले दूसरी जाति की एक युवती से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद से ही परिवार में लगातार तनाव चल रहा था. घर खर्च के लिए पिता से पैसे मांगने पर आए दिन विवाद होता था. शुक्रवार को भी इसी बात पर झगड़ा हुआ. जब देव प्रसाद सेन पिता नाथूराम सेन उम्र 45 साल ने पैसे देने से मना कर दिया और बेटे को नौकरी करने की नसीहत दी.
इससे नाराज होकर आरोपी ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से अपने पिता पर हमला कर दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूत्रों के मुताबिक आरोपी के मन में अपनी पत्नी और पिता को लेकर चरित्र संदेह भी था. जिसके चलते घर का माहौल और बिगड़ गया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसे गुस्सा इतना आया कि उसने खुद पर कंट्रोल खो दिया और पिता की हत्या कर दी,
घटना के समय घर में आरोपी की पत्नी भी मौजूद थी. जिसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया. घटना की खबर मिलते ही आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है.
थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला घरेलू विवाद और मानसिक असंतुलन की वजह से अचानक हमला हुआ मालुम हो रहा है. प्रारंभिक जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है। आरोपी के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



