शादीशुदा प्रेमी से प्यार में मिला धोखा, नर्सिंग छात्रा ने कर ली खुदकुशी, परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग

A nursing student committed suicide after being betrayed by her married lover; her family demanded action against the accused.

शादीशुदा प्रेमी से प्यार में मिला धोखा, नर्सिंग छात्रा ने कर ली खुदकुशी, परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग

रायगढ़ : रायगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां नर्सिंग की छात्रा ने प्रेम प्रसंग में मिले धोखे से आहत होकर अपनी जान दे दी. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है. प्रेम प्रसंग से जुड़ा यह मामला अब पूरे रायगढ़ जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ की रहने वाली मृतका रिया राय पिता राकेश राय उम्र 21 साल केरियर कॉलेज में बीते दो साल से रायगढ़ के चिटकाकानी इलाके में किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर रही थी. परिजनों का आरोप है कि रुपूंगा गांव निवासी बाबी डनसेना ने शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाया और फिर धोखा दिया. इस धोखे से व्यथित होकर युवती ने जहर सेवन कर लिया.
मृतका रिया राय का रुपूंगा गांव निवासी बाबी डनसेना से करीब आठ सालों से प्रेम संबंध था. परिजनों ने बताया कि बाबी डनसेना पहले से शादीशुदा है. इसके बावजूद उसने रिया से विवाह करने का वादा किया और उसे लगातार धोखा देता रहा. धोखे से टूटकर रिया ने जहर पी लिया.
परिजन जब उसे धरमजयगढ़ अस्पताल ले गए तो नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने गहरा आक्रोश जताया और आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
उन्होंने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि हमारी बेटी को जिसने धोखा दिया. उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए. ताकि कोई और बेटी ऐसे धोखे की शिकार न बने. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है. प्रेम प्रसंग से जुड़ा यह मामला अब पूरे रायगढ़ जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t