तेज रफ्तार बस ने घर लौट रहे बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, तीसरा घायल, अस्पताल में भर्ती, ड्राइवर फरार, गाड़ी क्षतिग्रस्त

A speeding bus hit two bike riders returning home, killing two youths, injuring a third and hospitalizing them. The driver absconded and the vehicle was damaged.

तेज रफ्तार बस ने घर लौट रहे बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, तीसरा घायल, अस्पताल में भर्ती, ड्राइवर फरार, गाड़ी क्षतिग्रस्त

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई. एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे अंबिकापुर रेफर किया गया. यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 6 बजे जनपद कार्यालय के पास कुसमी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर हुआ.
टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में सुशील नगेशिया 18 सालऔर उसपाल नगेशिया उम्र 19 साल ग्राम मोतीनगर निवासी की मौत हुई है. वहीं तीसरा युवक संजू नगेशिया उम्र 16 साल गंभीर रुप से घायल हो गया.
हादसे की खबर पर कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं हादसे के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया है. बस को जब्त कर पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुटी है. इधर हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t