रात की खामोशी में छिपा खौफनाक प्लान, इलाज के बहाने खिलाया प्रसाद, पूरी रात बेहोश रहा परिवार, फिर महिला के साथ कर दिया कांड

A terrifying plan hidden in the silence of the night, offerings were given under the pretext of treatment, the family remained unconscious the entire night, and then the woman was raped.

रात की खामोशी में छिपा खौफनाक प्लान, इलाज के बहाने खिलाया प्रसाद, पूरी रात बेहोश रहा परिवार, फिर महिला के साथ कर दिया कांड

गरियाबंद : रायपुर के रहने वाले कथित तांत्रिक ने एक ही परिवार के 8 लोगों को लड्डू में नशे की दवाई मिलाकर खिलाया. जिससे 5 लोग बेहोश हो गए. 3 लोग होश में नही थे. जिसका फायदा उठाकर तांत्रिक ने 60 हजार रुपए का सोना लेकर भाग गया. गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में नशीली दवा खिलाकर पूरे परिवार को गहरी नींद में सुला देने और सोने के जेवरात पर हाथ साफ करने वाले आरोपी सत्यनारायण साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला भसेरा गांव का है.
यह सनसनीखेज मामला उस वक्त सामने आया जब भसेरा गांव निवासी टेमन लाल साहू ने थाने पहुंचकर चौंकाने वाली आपबीती सुनाई. पीड़ित के मुताबिक रायपुर निवासी सत्यनारायण साहू आयुर्वेदिक इलाज करने के बहाने उनके घर आया. भरोसे में लेकर उसने पहले परिवार के सभी सदस्यों को “दवा” दी… और वही दवा बन गई बेहोशी की साजिश...
रात 9 बजे शुरु हुआ इलाज, सुबह 6 बजे टूटा सन्नाटा
10 दिसंबर की रात करीब 9 बजे से 11 दिसंबर की सुबह 6 बजे के बीच आरोपी सत्यनारायण साहू ने पूरे परिवार को नशीली दवा खिलाकर बेहोश कर दिया. गहरी नींद के दौरान आरोपी ने घर में मौजूद मां मानबाई साहू के गले से सोने की 5 पत्ती और कानों के खिनवा चोरी कर लिया.
सुबह जब परिवार की नींद टूटी. तो इलाज खत्म हो चुका था… लेकिन साथ में खत्म हो चुका था भरोसा भी... गहने गायब थे और इलाज करने वाला तथाकथित वैद्य भी
पुलिस ने सुलझाया रहस्य, आरोपी ने उगला सच
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में फिंगेश्वर पुलिस और सायबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यनारायण साहू की तलाश शुरु की.
आरोपी सत्यनारायण साहू उम्र 50 साल निवासी टिकरापारा, रायपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. चोरी किए गए सभी सोने के जेवरात पुलिस ने बरामद कर जप्त कर लिया.
जेल पहुंचा ‘इलाज के नाम पर लूट’ का मास्टरमाइंड
थाना फिंगेश्वर में अपराध क्रमांक 368/2025 धारा 305(ए), 332(सी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सत्यनारायण साहू को 12 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
पुलिस की अपील
गरियाबंद पुलिस ने नागरिकों से अपील किया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दिए जाने वाले इलाज या दवा पर बिना पुष्टि भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की खबर फौरन पुलिस को दें. इलाज के नाम पर ठगी करने वाला सलाखों के पीछे है, लेकिन सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t


पीड़ित परिवार ने बताया कि तांत्रिक से परिचय था तो वह घर को बंधन करने आया था। 10 तारीख की रात में पूजा पाठ कर प्रसाद बताकर लड्डू देकर खाने कहा और पानी पिलाया। इसके बाद सब बेहोश हो गए.
सुबह देखा तो तांत्रिक गायब हो गया था। फिलहाल 3 लोग ठीक हैं। 5 लोगों का इलाज महासमुंद जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.