छोटे भाई ने मामूली विवाद पर सब्जी काटने वाले चाकू से किया हमला, पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

The younger brother attacked his older brother with a vegetable knife over a minor dispute. The police arrested the accused, Deepak, and sent him to jail.

छोटे भाई ने मामूली विवाद पर सब्जी काटने वाले चाकू से किया हमला, पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायगढ़/वाड्राफनगर : रायगढ़ जिला में मामूली विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी विशाल प्रजापति पिता मनोज प्रजापति उम्र 24 साल निवासी वार्डफ नगर चौकी वाड्राफनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराया की 4 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 11 यह अपनी पत्नी के साथ अपने छोटे भाई के किराए के मकान में रुका था. तभी मामूली बात को लेकर दोनों भाई में विवाद हो गया. इसका छोटा भाई आरोपी दीपक प्रजापति पिता मनोज प्रजापति अपने हाथ में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से इसकी पीठ पर वार कर दिया.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर चौकी वाड्राफनगर में अपराध क्रमांक 213/25 धारा 296,115(२),351(३),118(२) कायम कर विवेचना में लिया गया. इस मामले की जांच के दौरान आरोपी दीपक प्रजापति की पतासाजी की गई. जो अपने घर में मिला जिसे 12 दिसंबर 2025 को हिरासत में लेकर चौकी लाया गया.
आरोपी दीपक प्रजापति के द्वारा वारदात में इस्तेमाल चाकू पेश करने पर उसे जप्त किया गया. आरोपी दीपक प्रजापति पिता मनोज प्रजापति उम्र 20 साल निवासी वाड्राफ़नगर को गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय वाड्रफनगर में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
आरोपी
दीपक प्रजापति पिता मनोज प्रजापति उम्र 20 साल निवासी वार्डफ़नगर, चौकी वाड्रफनगर थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t