सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, शिक्षक की मौके पर मौत, चालक की हालत नाजुक, मारुती सुजुकी चकनाचूर, पसरा मातम
A speeding car collided with a truck parked on the roadside, killing a teacher on the spot, the driver in critical condition, and shattering the Maruti Suzuki, causing widespread mourning.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में बीती रात एनएच- 49 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार टकरा गई. इस हादसे में कार सवार एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई और चालक को भी गंभीर चोट आई है. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पतरापाली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-49 (NH-49) पर बीती रात तेज रफ्तार Maruti Suzuki Fronx कार नम्बर CG13 AZ 6595 सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरा गई. इस हादसे में कार में सवार कुशवाबहरी गांव के शिक्षक वीरेंद्र सिंह राठिया निवासी गुरदा गांव की मौक पर मौत हो गई. साथ ही इस हादसे में कार चला रहे विक्रम महंत को गंभीर चोट आई है.
इस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
गौरतलब है कि मृतक शिक्षक की पत्नी रायपुर में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है. हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. हादसे ने एक बार फिर इस हाईवे पर सुरक्षा इंतज़ामों और सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग, तेज रफ्तार और अपर्याप्त रोशनी के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



