इंस्पेक्टर की कार ने बाइक सवार और महिला को मारी टक्कर, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती, हादसे के बाद भागा तो लोगों ने पीछा कर पकड़ा

The inspector's car hit a biker and a woman, who were hospitalized with injuries. He fled after the accident and was chased and caught by the people.

इंस्पेक्टर की कार ने बाइक सवार और महिला को मारी टक्कर, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती, हादसे के बाद भागा तो लोगों ने पीछा कर पकड़ा

बिलासपुर : बिलासपुर में एक इंस्पेक्टर ने अपनी कार से पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी. जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई. इस दौरान घायल महिला को छोड़कर इंस्पेक्टर अनिल अग्रवाल भागने लगे. जिसे लोगों ने पकड़ लिया. इसके बाद उन्होंने घायल महिला को नेहरू नगर के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अनिल अग्रवाल इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. उनकी पोस्टिंग पुलिस लाइन में है. 19 नवंबर की सुबह वो अपनी कार पर सवार होकर निकले थे. अभी उनकी कार सिविल लाइन क्षेत्र के अमेरी चौक के पास पहुंची थी. उसी समय सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास उन्होंने अपनी कार नम्बर CG10 BN 9904 से बाइक सवार मुकेश त्रिपाठी और पैदल जा रही महिला संतोषी श्रीवास को टक्कर मार दी. कार की ठोकर से महिला सिर के बल सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई. वहीं इस हादसे के बाद घायल महिला को छोड़कर अनिल अग्रवाल अपनी कार आगे बढ़ाते हुए भागने लगे. लेकिन अमेरी फाटक बंद होने की वजह से वो पकड़े गए.
बताया जा रहा है कि पुलिस ने वर्दीधारी अफसर के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. वहीं ये बात भी सामने आई है कि इंस्पेक्टर अनिल ने अस्पताल में ये बयान दिया है कि महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी. जिसके हिसाब से मेमो बनाया गया है.
वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर अनिल अग्रवाल का कहना है कि 19 नवंबर की सुबह जब वो जन सुनवाई के लिए जा रहे थे. तभी उनकी कार से बाइक सवार टकराकर गिर गया था. इसी बाइक की चपेट में पैदल जा रही महिला भी आ गई थी. ड्यूटी पर जल्दी जाने के लिए वह आगे बढ़े तो लोगों ने उन्हें आकर बताया कि महिला को चोट आई है. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया.
वहीं इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी का कहना है कि इंस्पेक्टर अनिल अग्रवाल को इस हादसे की जानकारी नहीं है और न ही किसी ने शिकायत की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t