तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में सुरक्षा गार्ड की मौत, पसरा मातम, आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार
A speeding car struck a motorcyclist, killing a security guard, causing mourning and arresting the accused driver.
बिलासपुर/सीपत : सीपत थाना क्षेत्र के बुधवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पिरित दास महंत निवासी ग्राम जुहली के रुप में हुई है. जो बीते 5 साल से बिलासपुर के आकाश कोचिंग सेंटर में सिक्यूरिटी गार्ड के रुप में कार्यरत था.
प्रार्थी तिरीथ दास महंत ने पुलिस को बताया कि उसका भाई पिरित दास महंत उम्र 39 साल निवासी ग्राम जुहली बुधवार सुबह करीब 8 बजे मोटरसाइकिल नम्बर CG10 EL 9538 से बिलासपुर स्थित आकाश कोचिंग सेंटर में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी पर जा रहा था. तकरीबन 8:30 बजे ग्राम पंधी स्थित मनोकामना राईसमिल के पास हनी ढाबा के सामने लुतरा से आ रही सफेद कार नम्बर CG10 U 6353 के चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी.
हादसे में पिरित दास गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस खबर पर परिजन घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को रिपोर्ट दी. सीपत थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि हादसे के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंपा गया. वहीं कार चालक की पहचान लुतरा निवासी मोहम्मद ईरफान पिता इस्माइल खान 20 साल के रुप में हुई. जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ अपराध कायम कर जांच कर रही है.
इस हादसे से जुहली का एक परिवार उजड़ गया. मृतक फिरितदास महंत का एक 8 साल का मासूम बेटा है. जिसकी आंखों से अब कभी पिता का साया उठ चुका है. घर में कोटवार पिता और परिजन इस असमय मौत से सदमे में हैं. पत्नी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे. पूरा गांव इस दर्दनाक हादसे से गमगीन है. यह सड़क हादसा फिर एक बार सवाल खड़ा करता है कि आखिर तेज़ रफ्तार और लापरवाही कब तक मासूम ज़िंदगियां निगलती रहेंगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



