कबीरधाम में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, हादसे में 2 नाबालिग लड़कों की दर्दनाक मौत, ड्राइवर गंभीर घायल, इलाज जारी, मचा कोहराम
A tractor overturned in Kabirdham, resulting in the tragic death of two minor boys, and the driver being seriously injured and undergoing treatment.
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जहां सिंघनपुरी जंगल थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल चालक का इलाज जारी है. यह मामला सिंघनपुरी जंगल थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिडोरा और सिंघनपुरी के बीच एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, मृतकों की पहचान योगेश नेताम उम्र 13 साल और कैलाश वर्मा उम्र 15 साल के रुप में हुई है. दोनों अमलीडीह गांव के रहने वाले थे. जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है.
दर्दनाक हादसे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि इस इलाके में पिछले कुछ दिनों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो चुकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



