आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म, रेप केस में TI ने नहीं दिखाई सख्ती, सस्पेंड हो गए थाना प्रभारी, एसपी ने निलंबन और जांच के आदेश किया जारी

A tribal student was raped. The TI failed to act resolutely in the rape case. The station in-charge was suspended. The SP issued orders for suspension and investigation.

आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म, रेप केस में TI ने नहीं दिखाई सख्ती, सस्पेंड हो गए थाना प्रभारी, एसपी ने निलंबन और जांच के आदेश किया जारी

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर कोतवाली टीआई आशीष कुमार तिवारी को सस्पेंड कर दिया गया है. निरीक्षक पर आरोप है कि नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में जुर्म दर्ज करने में देरी की थी. इसकी शिकायत एसएसपी शशि मोहन को मिलने पर उन्होंने संवेदनशील मामले को देखते हुये तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है. मामले में पुलिस फरार आरोपी सरकारी शिक्षक की भी तलाश कर रही है. जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कोतवाली क्षेत्र 10 वीं में पढ़ने वाली आदिवासी छात्रा से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले में सख्त एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज करने में देरी करने वाले सिटी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. निलंबन अवधि के दौरान निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी को रक्षित केंद्र जशपुर में सम्बन्ध किया गया है. इस दौरान इसे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीआई आशीष कुमार तिवारी के खिलाफ प्राथमिक जांच भी संस्थित किया गया है. जांच के लिए, एसडीओपी जशपुर चंद्र शेखर परमा को आदेशित किया गया है. 7 दिन के भीतर प्राथमिक जांच पूरी कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर को प्रेषित करेंगे.
आपको बता दें कि छात्रावास में रहकर 10वीं की पढ़ाई कर रही आदिवासी छात्रा से शिक्षक गिरघारी यादव घरेलू काम करवाता था. बाद में उसकी नियत खराब हो गयी और उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करना शुरु कर दिया। पीड़ित छात्रा आरोपी शिक्षक के घर से भाग कर सी डब्लू सी संस्था को शिक्षक गिरधारी यादव की करतूत बयां कर दी. उसके बाद शुक्रवार की शाम इस मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई. लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया.
इस पूरे मामले में कहा जा रहा है कि कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जुर्म कायम करने में जानबूझकर देरी की. जिसके चलते आरोपी को फरार होने का मौका मिल गया. सोशल मीडिया और मीडिया में यह मामला जैसे ही तूल पकड़ा एसएसपी शशिमोहन सिंह ने टीआई कोतवाली को सस्पेंड कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t