फंदे में मिली महिला की लाश, फैली सनसनी, हत्या कर फांसी पर लटकाने की आशंका, हिरासत में बेटा, इधर नदी किनारे मिला युवती का शव
A woman's body was found hanging, causing a sensation. The woman was suspected of murder and hanging. Her son is in custody. Meanwhile, a young woman's body was found on the river bank.
फंदे में मिली महिला की लाश, फैली सनसनी, हत्या कर फांसी पर लटकाने की आशंका, हिरासत में बेटा
रायपुर : मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है. मृतिका की पहचान पुनकी पटेल के रुप में हुई है. प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मृतिका के बेटे को हिरासत में लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने की बात सामने आ रही है. ताकि घटना को आत्महत्या का रुप दिया जा सके. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
पुलिस ने मृतिका के बेटे को शाल के आधार पर हिरासत में लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल वजह का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. मंदिर हसौद थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
नदी किनारे मिला महिला का शव: गले में दुपट्टा, हत्या या हादसा?
बालोद : बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम देवी नवागांव में 38 वर्षीया महिला सावित्रीबाई निषाद का शव संदिग्ध हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना तांदुला नदी ओवर ब्रिज के पास जामबाड़ी किनारे में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी ग्रामीणों को सोमवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच की मिली. घटना की खबर मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु की. रात में शव को निगरानी में रखा गया और मंगलवार सुबह से फॉरेंसिक टीम एवं अन्य विशेषज्ञों द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है. फिलहाल यह साफ़ नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का या कोई हादसा हुआ है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.
मुआयना के दौरान महिला के गले के पास निशान पाए गए हैं और गले में दुपट्टा नुमा कपड़ा लिपटा मिला है. बताया जा रहा है कि गले में पाए गए दुपट्टों में से एक महिला का नहीं है. जिससे शक और गहरा गया है. इसी कारण हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है. हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच महिला को नदी पुल के पास देखा गया था. इसके बाद शाम को उनका शव मिलने की खबर मिली. परिजनों ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अक्सर बिना बताए घर से निकल जाती थीं तथा देर शाम स्वयं लौट आती थीं. कई बार वह अपने मायके पुलगांव भी चली जाती थीं.
महिला के पति धर्मेंद्र निषाद ने बताया कि जब सोमवार शाम तक वह घर नहीं लौटीं तो उन्होंने उनके मायके में फोन कर जानकारी ली, जहां से पता चला कि वह वहां भी नहीं पहुंची थीं. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी अक्सर काम करते-करते बातें भूल जाती थीं। गले में मिले दुपट्टे को लेकर उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई है.
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. लेकिन असल वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही संभव होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



