नदी में बहने से युवक की मौत, पालतू डॉग को नहलाते समय हुआ हादसा, रात भर किनारे पर मालिक का इंतजार करता रहा कुत्ता
A young man died after drowning in a river, the accident happened while bathing his pet dog, the dog kept waiting for the owner on the bank all night
रायपुर : राजधानी रायपुर के पास खारुन नदी के बेंद्री एनीकेट में डूबे युवक का शव पठारीडीह में मिला. मृतक अपने पालतू डॉग को नहलाने के लिए नदी में गया था. इसी दौरान यह हादसा हुआ. वहीं दोपहर से रात तक कुत्ता अपने मालिक का इंतजार करता रहा. यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक खारुन नदी के घाट पर युवक की सोमवार सुबह लाश मिलने से हड़कंप मच गया. युवक का शव दूसरे दिन सोमवार को पठारीडीह में मिला. इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ लग गई. मृतक का नाम आलोक सिंह बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने उरला पुलिस को शव मिलने की सूचना दी.
बताया जा रहा है कि मृतक आलोक सिंह अपने पालतू डॉग को नहलाने के लिए नदी में गया था. इसी दौरान यह हादसा हो गया. घटना स्थल पर ही बाइक कपड़े और मोबाइल पड़े हुए पाए गए. बताया जा रहा है कि मालिक जब काफी देर तक नहीं आया तो भी कुत्ता दोपहर से रात तक अपने मालिक का इंतजार करता रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



