घर में घुसकर दो युवकों ने महिला पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, इलाज के दौरान मौत, एक आरोपी गिरफ्तार, दुसरे की तलाश में जुटी पुलिस
Two youths entered the house and attacked the woman with a knife, she died during treatment, one accused arrested, police is searching for the other
धमतरी : डेढ़ महीने पहले के पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने घर में पानी मांगने के बहाने घुसकर महिला पर चाकू से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. घायल महिला के चीख-पुकार के बाद वार्डवासियों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. जबकि दूसरा आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. इधर नाजुक हालत में घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस आरोपितों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर फरार आरोपित को ढूंढने में जुट गई है. फिलहाल कत्ल की साफ़ वजह सामने नहीं आई है. पुलिस इसे जानने पुलिस जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 फरवरी को धमतरी शहर के साल्हेवार पारा निवासी चमन कुमार पटेल और एक अन्य युवक स्कूटी नम्बर CG05 AR 4685 में सवार होकर ग्राम पंचायत पोटियाडीह पहुंचे. दोनों युवक ग्राम पोटियाडीह निवासी जागेश्वर पटेल के घर का पता पूछते हुए उनके घर में घुसकर पानी देने मांग की. जब जागेश्वर पटेल की पत्नी कुंती बाई पटेल 35 साल ने उनकी पत्नी होने की जानकारी दी. तो आरोपी युवकों ने महिला पर धारदार चाकू से हमला कर दिया.
महिला घायल होकर चीख-पुकार मचाई तो मोहल्लेवासी उनके घर पहुंचे और देखा तो कुंती बाई खून से लथपथ पड़ी हुई मिली. ग्रामीण आरोपियों को पकड़ने दौड़ाया और घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपित युवक चमन कुमार पटेल को पकड़ा. जबकि घटना को अंजाम देने वाला दूसरा युवक फरार हो गया. इधर खून से लथपथ घायल महिला कुंती बाई पटेल को इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया. जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की जानकारी होने पर अर्जुनी पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आरोपित युवक को हिरासत में लिया. जबकि फरार आरोपी युवक को पुलिस ढूंढने जुट गई. मृत महिला की शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया.
अर्जुनी थाना प्रभारी सन्नी दुबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित युवक शहर के साल्हेवार पारा निवासी है. फरार युवक के बारे में पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है.. चाकू मारकर महिला की कत्ल करने का साफ़ वजह आरोपी ने अभी तक नहीं बताया है. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.
ग्रामीणों और स्वजनों के अनुसार डेढ़ महीने पहले मृतिका के पति जागेश्वर पटेल और कुछ ग्रामीणों ने एक लड़की को सड़क हादसा करने पर आरोपी युवकों को रोका और घायल लड़की के इलाज करने की बात कहीं थी. इस बात को लेकर जागेश्वर पटेल और आरोपियों के बीच कहा-सुनी हुई थी. शक है कि आरोपी युवकों ने इसी बात को लेकर जागेश्वर पटेल की पत्नी की चाकू मारकर कत्ल किया है. फिलहाल कत्ल की साफ वजह पुलिस जांच में सामने आएगी.
इस घटना से क्षेत्र ग्रामीणों में रोष है. लोगों ने पुलिस से मांग की है कि फरार आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. और मृतक के परिवार को न्याय दिलाया जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



