गजब की घपलेबाजी, 41 लाख का गबन, जिला पंचायत दो पंचायत सचिव सचिन कौशिक और भानु प्रताप को CEO ने किया सस्पेंड
Amazing fraud, embezzlement of 41 lakhs, District Panchayat CEO suspends two Panchayat secretaries Sachin Kaushik and Bhanu Pratap
बिलासपुर : जिला पंचायत CEO ने दो ग्राम पंचायत के सचिव को निलंबित कर दिया है। एक सचिव ने सरपंच के साथ मिलकर 41 लाख रुपए का गबन किया है और दूसरा दूसरा सचिव चंदे में निपट गया है. गबन की स्टोरी भी गजब है और इसमें CEO बिल्हा कार्यालय की भूमिका भी संदिग्ध है.
गबन की कहानी नए सरपंच को चार्ज देने से शुरु होती है. मामला बिल्हा जनपद पंचायत बिल्हा के ढेका ग्राम पंचायत का है. सचिन कौशिक ढेका ग्राम पंचायत का सचिव है. जब उसने गांव के नए सरपंच को चार्ज दिया तो पंचायत के खाते से 15वें वित्त का 41 लाख रुपए गायब थे. खाते में 2023-23 और 24-25 का पैसा जमा था. इस रकम से कोई निर्माण कार्य भी नहीं हुआ था. लिहाजा पंचायत का सचिव निश्चिंत था. लेकिन चार्ज देते समय सचिव के होश उड़ गए. क्योंकि खाते से पूरी रकम निकाल ली गई थी. जब इसकी शिकायत हुई और जांच में बैंक स्टेटमेंट निकाला गया तो पता चला कि खाते का ID बदलवाकर हरदीकला का सचिव भानु प्रताप विश्वकर्मा और सरपंच दिनेश मौर्य पूरा पैसा निकलवा लिया है.
दरअसल हरदीकला का सचिव भानु विश्वकर्मा निवासी ढेका का है. लिहाजा अपने गांव के सरपंच दिनेश मौर्य के साथ मिलकर पहले पंचायत का DSC और खाते का ID चेंज कराया और खाते से पूरा पैसा निकाल लिया. बताया जा रहा है पैसा निकालने के बाद सरपंच, सचिव और बिल्हा जनपद के अधिकारी आपस में बांट लिए है. क्योंकि पंचायत का DSC और खाते का ID बिना जनपद CEO की अनुमति के नहीं बदल सकता है.
यही वजह है इस पूरे मामले जनपद CEO और उसका कार्यालय शक के दायरे में है. जिला पंचायत CEO ने छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 5 के तहत विभागीय जांच के आदेश दिए है. विभागीय जांच की जिम्मेदारी उप संचालक पंचायत जिला पंचायत बिलासपुर और जिला अंकेक्षक बिलासपुर को दिया है. दोनो को 60 दिन के अंदर जांच पेश करने के लिए कहा गया है।
इन्हें दिया गया पंचायत का प्रभार
छ.ग. पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 के प्रावधानों के तहत हरदीकला पंचायत के सचिव भानु प्रताप विश्वकर्मा और ढेका पंचायत के सचिव सचिव सचिन कौशिक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है. निलंबन पश्चात ग्राम पंचायत हरदीकला का अतिरिक्त प्रभार रामझूल ध्रुव ग्राम पंचायत महमंद को सौंपा गया है. जबकि ढेका का प्रभार मानिकपुर के सचिव अजीत यादव को दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https:/./chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



