देह व्यापार के मामले में भूपेन्द्र धीवर समेत एक महिला गिरफ्तार, अब तक 5 आरोपी सलाखों के पीछे, बाकी आरोपियों की तलाश जारी
Bhupendra Dhiwar and a woman arrested in prostitution case, so far 5 accused behind bars, search for the remaining accused continues
रायपुर : राजधानी रायपुर में प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुरानी बस्ती थाने की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. नए गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं. जिससे इस मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल तादाद पांच हो गई है.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती के नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती पुलिस तथा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत प्रोफेसर कालोनी रायपुर स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार कर धनोपार्जन करते आरोपी आकाश साहू, कृषाणु दास और एक महिला सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मामले से संबंधित 4 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 283/25 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 का जुर्म दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया था.
गिरफ्तार आरोपियों से इस अनैतिक देह व्यापार में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बोरियाकला मुजगहन रायपुर निवासी भूपेन्द्र उर्फ गोपालू सहित एक अन्य महिला के बारे में जानकारी दिया गया. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी भूपेन्द्र उर्फ गोपालू और 1 अन्य महिला की पतासाजी कर उन्हें पकड़कर पूछताछ करने और उनके मोबाईल फोन की जांच करने पर दोनों की संलिप्तता इस अनैतिक देह व्यापार में पाये जानेे से दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में दर्ज अपराध क्रमांक 283/25 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 में कार्यवाही किया गया.
इस मामले में अब तक 2 महिला सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार है. जिनकी लगातार पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं.
गिरफ्तार आरोपी
01. भूपेन्द्र उर्फ गोपालू पिता मन्नू लाल धीवर उम्र 27 साल निवासी शांति चौक बोरियाकला थाना मुजगहन जिला रायपुर
02. देह व्यापार में संलिप्त एक महिला
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



