नगर पंचायत में कार्यरत कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहर किनारे पेड़ में लटकती मिली लाश, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस
An employee working in the Nagar Panchayat committed suicide by hanging himself, the body was found hanging from a tree near the canal, reason unknown, police engaged in investigation
जांजगीर चांपा : जांजगीर चांम्पा जिले के मुलमला थाना अंतर्गत नगर पंचायत नारियरा के ठेका कर्मचारी ने पेड़ मे रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. कारण अज्ञात है. इस मामले की जांच में मूलमुला पुलिस जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक धांजू यादव पिता लालाराम यादव उम्र 23 साल निवासी नरियारा थाना मूलमुला तहसील अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ का निवासी है. नगर पंचायत नारियरा के ठेका कर्मचारी ने संजय नगर पटवारी कार्यालय क़े पीछे नहर किनारे पीपल क़े पेड़ मे रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली.
घटना के संबंध में थाना मुलमला रिपोर्ट दर्ज कर मर्ग कायम कर शव को फांसी के फंदे से निकाल कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



