सस्पेंड होने से नाराज ड्राइवर ने महिला साथी से मिलकर 108 एम्बुलेंस के मैनेजर को बंधक बनाकर की जमकर पिटाई, चालक नौकरी से बर्खास्त

Angered by being suspended, the driver met with his female companion and took the manager of 108 ambulance hostage and beat him severely, the driver was dismissed from the job.

सस्पेंड होने से नाराज ड्राइवर ने महिला साथी से मिलकर 108 एम्बुलेंस के मैनेजर को बंधक बनाकर की जमकर पिटाई, चालक नौकरी से बर्खास्त

कोरबा : 108 एम्बुलेंस के जिला प्रबंधक (मैनेजर) को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर और उसकी महिला साथी ने मिलकर जिला प्रबंधक प्रिंस पांडे का पहले अपहरण किया. दोनों ने मिलकर प्रिंस के साथ मारपीट की और उसे एक घर में बंद कर दिया. मामले में कंपनी ने आरोपी ड्राइवर को बर्खास्त कर दिया है. साथ ही थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है.
मिली जानकारी के मुताबिक जय अंबे इमरजेंसी सर्विस रायपुर में कार्यरत प्रिंस पांडेय कोरबा में 108 सेवा का जिला प्रबंधक है. कुछ समय पहले प्रिंस ने 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर मोतीलाल यादव को सस्पेंड कर दिया था. बताया जाता है कि मोतीलाल आदतन शराबी है. निलंबन की कार्रवाई से नाराज मोतीलाल ने महिला साथी किरण चौहान के साथ मिलकर पहले प्रिंस पांडेय का अपहरण किया. पीड़ित युवक को मेडिकल कॉलेज परिसर ले जाकर उसके साथ मारपीट की. जब पिटाई से प्रिंस बेहोश हो गया तो आरोपियों ने दादर के पास एक घर में उसे बंद कर दिया. 
प्रिंस ने होश आने के बाद अपने दोस्त और कोरबा पुलिस को घटना की जानकारी दी. पीड़ित ने पुलिस को अपना लोकेश शेयर किया. जिसके बाद पुलिस ने प्रिंस को छुड़ाकर लाई. सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. 
इमजेंसी सेवा कंपनी ने मामले के सामने आने के बाद निलंबित ड्राइवर मोतीलाल यादव को बर्खास्त कर दिया है. इसके साथ ही पुलिस थाने में जिला प्रबंधक को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में एफआईआर भी दर्ज करवाई है.
बताया जा रहा है कि प्रिंस ने आदतन शराबी चालक मोतीलाल यादव को सस्पेंड कर दिया था जिसकी वजह से वह नाराज था. इस कार्रवाई से किरण चौहान भी नाराज थी. प्रिंस पांडेय ने बताया कि पिछले 9 महीने से वह कोरबा जिले में अपना सेवा दे रहा है. मोती यादव कुछ दिन पहले शराब के नशे में ड्यूटी कर रहा था. इसका विरोध करने पर वह उसके साथ बदतमीजी करने लगा और इसने इसकी रिपोर्ट रायपुर मुख्यालय में दी.
इसके बाद उनके द्वारा कहा गया कि उन्हें कुछ दिनों के लिए होल्ड कर दिया जाए वही किरण चौहान नामक स्टाफ है जो emt के पद पर पदस्थ है. उसकी भी शिकायत है जो इस नुस्खे शिकायत रायपुर मुख्यालय में की थी. उनका भी जवाब आया कि कुछ दिनों के लिए उसे भी बैठा दिया जाए. जब यह बात दोनों को कही गई उसके बाद दोनों ने बात करने के बहाने जिला अस्पताल चौकी के बगल में बने रुम में बातचीत करने को लेकर गए. जहां पीछे से मोती ने पहले डंडे से मारा और बेहोश हो गया. किसी तरह से दोनों ने एक निजी एंबुलेंस से लेकर कोरकोमा की तरफ ले गए जहां वहां भी उनके साथ पिटाई की गई और उसका मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया गया. उन्हें इंजेक्शन भी दिया गया. इसके बाद वह बेहोश था किसी तरह जब उसे कुछ देर बाद आधी रात को होश आआया. उसके बाद उसने अपने दोस्त को लोकेशन शेयर कर अपनी बात बताई और पुलिस को भी शेयर किया. जहां पुलिस मौके पर पहुंच लोकेशन के आधार पर रेस्क्यू कर सिविल लाइन थाना लाया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI