मैनपुर के सहकारी बैंक में ताला जड़ नाराज कर्मचारियों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु, किसान और व्यापारी होते रहे परेशान

Angry employees locked the Mainpur Cooperative Bank and began an indefinite strike, leaving farmers and traders facing problems.

मैनपुर के सहकारी बैंक में ताला जड़ नाराज कर्मचारियों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु, किसान और व्यापारी होते रहे परेशान

गरियाबंद/मैनपुर : जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. हैं। इस हड़ताल के कारण बैंकों की सभी शाखाओं में ताले लटक गए हैं और बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप्प हो गया है. तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर स्थित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य गेट पर ताला जड़कर बैंक के कर्मचारी अधिकारी दिन भर नारेबाजी करते नजर आए. वही दूसरी तरफ यहां के ग्राहक और लेनदेन करने वाले किसान बेहद परेशान होते देखे गए.
मालूम हो कि मैनपुर देवभोग गोहरापदर वनांचल ग्रामीण क्षेत्र में सबसे ज्यादा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में ग्राहक हैं और किसान इसी बैंक से लेना देना करते हैं. लेकिन बैंक में ताला लग जाने की वजह से किसानों और क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि संघ के बैनर तले हम सभी आंदोलन कर रहे हैं. कई बार वेतनवृद्धि की मांग किया गया. लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई. जिसके कारण मजबूरन हड़ताल करना पड़ रहा है.
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक नैनसिंह दाउ ने बताया वेतनवृद्धि एक सूत्रीय मांग को लेकर 12 नंवबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले गए हैं. जिसके कारण बैंक बंद रहेगा. उन्होंने बताया कि 73 पूरे शाखाओं और बैंक मुख्यालय के अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t