हाथी ने ली दादी की जान गई, पोती गंभीर, दहशत में पूरा गांव, इधर खेत में धान देखने गए ग्रामीण पर भालू ने किया जानलेवा हमला

An elephant killed a grandmother, her granddaughter seriously injured, and the entire village was in a state of panic. A bear fatally attacked a villager who had gone to see paddy in a field.

हाथी ने ली दादी की जान गई, पोती गंभीर, दहशत में पूरा गांव, इधर खेत में धान देखने गए ग्रामीण पर भालू ने किया जानलेवा हमला

हाथी ने ली दादी की जान गई, पोती गंभीर, दहशत में पूरा गांव

जशपुर : जंगल से आया हाथी बुधवार की सुबह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में केनाडांड गांव में मातम पसर गया. खेत-खलिहानों में दिखने वाले इन दैत्याकार जीवों का आंतक अब गांवों की चौपालों तक पहुंच गया है. कांसाबेल वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहे 27 हाथियों के दल से एक हाथी अलग होकर गांव में घुस आया और उसने एक बुजुर्ग महिला और उसकी मासूम पोती पर हमला कर दिया.
इस हमले में 57 साल की देरोठिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 5 साल की मासूम पोती आरवी पन्ना गंभीर रुप से घायल हो गई. जिसका पैर टूट गया है. घायल बच्ची को इलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गांव के लोगों के मुताबिक सुबह के वक्त देरोठिया बाई अपने घर के पीछे बाड़ी में कुछ देखने गई थीं. तभी झाड़ियों के बीच छिपा हाथी अचानक सामने आ गया. महिला कुछ समझ पाती. इससे पहले ही हाथी ने उन पर हमला कर दिया. चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
घटना की खबर मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. मृतका के परिवार को 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई.
डीएफओ शशि कुमार ने बताया कि विभाग हाथियों के मूवमेंट पर लगातार नजर रखे हुए है. आसपास के इलाकों में रात गश्त बढ़ाई गई है. ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो.
गांव के लोग अब भी दहशत में हैं. खेतों में काम बंद कर दिया गया है. और कई परिवार रातें घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां बिता रहे हैं. जंगल की खामोशी अब गांवों तक डर की तरह फैल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

खेत में धान देखने गए ग्रामीण पर भालू ने किया जानलेवा हमला

पेंड्रा/मरवाही : मरवाही ब्लॉक के पीपरडोल गांव में मंगलवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक भालू ने खेत में काम कर रहे ग्रामीण पर हमला कर दिया. खेत में धान की फसल देखने गए ग्रामीण हीरा सिंह पर भालू ने अचानक हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. हमले में उनके हाथ और कमर पर गहरे घाव आई है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह हीरा सिंह अपने खेत में धान की फसल देखने गए थे. इसी दौरान झाड़ियों के बीच छिपा भालू अचानक उन पर टूट पड़ा. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाठियों व डंडों की मदद से भालू को जंगल की तरफ खदेड़ दिया. ग्रामीणों की सतर्कता से हीरा सिंह की जान बच सकी. हालांकि वह गंभीर रुप से घायल हो गए.
घायल ग्रामीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों ने बताया कि घायल की हालत अब स्थिर है..लेकिन चोटें गहरी होने की वजह से कुछ दिनों तक निगरानी रखनी होगी. घटना की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील किया कि वे अकेले जंगल या खेत की तरफ न जाएं और किसी भी वन्यजीव के दिखने पर विभाग को खबर दें. विभाग ने आस-पास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने की बात कही है. ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो. स्थानीय वन अधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में भालुओं की गतिविधि बढ़ गई है.
इसकी वजह से जंगलों में जल स्रोतों की कमी और वन क्षेत्र में मानव हस्तक्षेप बताया जा रहा है. कई बार जंगलों में आग लगने या पेड़ों की कटाई से भालू अपने प्राकृतिक आवास से भटककर ग्रामीण इलाकों की तरफ आ जाते हैं. गांव के सरपंच ने बताया कि इस क्षेत्र में पिछले एक महीने में यह दूसरी घटना है. जब भालू ने इंसानों पर हमला किया है.
उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि गांव के आसपास गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए और ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया जाए. वन विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खेतों और जंगलों में समूह में जाएं. टॉर्च और डंडा साथ रखें. और सुबह-शाम के समय खेतों की तरफ जाने से बचें.
विशेषज्ञों के मुताबिक जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों के पीछे पर्यावरणीय असंतुलन और प्राकृतिक संसाधनों की कमी असल वजह है. भालू का यह हमला एक बार फिर वन्यजीवों और मनुष्यों के बीच बढ़ते टकराव की तरफ इशारा करता है. ग्रामीणों में डर का माहौल है. वहीं प्रशासन सतर्कता बरतने और गश्ती दल सक्रिय रखने की बात कर रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t