भांजे के सामने मामा पर हमला, 1000 रुपए के लिए नदी किनारे मछली पकड़ने गए युवक के पेट में कैंची घुसाया, आरोपी फरार, तलाश जारी

Uncle attacked in front of nephew, young man fishing on river bank stabbed with scissors for 1000 rupees, accused absconding, search continues

भांजे के सामने मामा पर हमला, 1000 रुपए के लिए नदी किनारे मछली पकड़ने गए युवक के पेट में कैंची घुसाया, आरोपी फरार, तलाश जारी

रायपुर : रायपुर के डीडी नगर थाना इलाके के डिपरापारा स्थित खारुन नदी किनारे मछली पकड़ने गए एक व्यक्ति पर कैंची से हमला हो गया है. आरोपी ने व्यक्ति से 1000 रुपए की मांग की। वारदात व्यक्ति के भांजे के सामने हुईं। इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने तत्काल एम्स अस्पताल में भर्ती कराया है.
मिली जानकारी के मुताबिक इंद्रप्रस्थ डिपरापारा निवासी राजकरण यादव ने बताया कि वह 10 नवंबर की शाम करीब 5 बजे डिपरापारा ईंट भट्ठा के पास खारुन नदी में मछली पकड़ रहा था. उसके साथ मामा देवेन्द्र यादव भी मौजूद था. वहीं पर आरोपी दीपक साहू भी था. इस दौरान दीपक साहू ने देवेन्द्र यादव से तत्काल 1000 रुपए की मांग की.
पैसे देने से मना करने पर दीपक साहू ने गाली-गलौज शुरु कर दी और विवाद बढ़ने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कैंची से देवेन्द्र यादव के पेट में वार कर दिया. आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया. घटना में घायल देवेन्द्र यादव को परिजन इलाज के लिए एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t