मैनपुर में 132 शिक्षकों के वेतन रोकने से नाराज शिक्षकों ने अपने ही बीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा, दफ्तर घेराव की दी चेतावनी

Angry teachers in Mainpur opened a front against their own BEO due to stoppage of salary of 132 teachers, warned of gherao of office

मैनपुर में 132 शिक्षकों के वेतन रोकने से नाराज शिक्षकों ने अपने ही बीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा, दफ्तर घेराव की दी चेतावनी

गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिला में मैनपुर विकास खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यप्रणाली से नाराज शिक्षकों ने तहसील मुख्यालय मैनपुर स्थित विभाग के प्रशिक्षण हाल में इकठ्ठा होकर बैठक की. बैठक में एक स्वर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्य प्रणाली पर रोष व्यक्त किया गया.
शिक्षकों ने बताया कि अगस्त महीने में 132 शिक्षकों का वेतन छूट पुट कारणों से रोका गया. इतनी बड़ी तादाद में पहली बार शिक्षकों को बतौर सजा वेतन रोकने की कार्यवाही की गई है. इसे शिक्षकों ने अपने अफसर की दमनकारी नीति करार दिया. बैठक में यह भी तय किया गया कि 8 सितम्बर 2025 तक तक वेतन जमा नहीं होने पर विकासखंड शिक्षा कार्यालय का घेराव करते हुए उग्र आंदोलन किया जाएगा. शिक्षकों ने अपना फैसला लिखित तौर पर देकर अफसरों को भी अवगत करा दिया है,
इस बैठक में मुख्य रुप से पारश्वर पटेल, यशवंत बघेल, गोविंद पटेल सोनजीत यादव, प्रदीप निषाद, विनय कुमार देवांगन, गोविंद नवरत्न, प्रकाश बंजारे, महेश वर्मा, संजय सिन्हा, रोहन पटेल, लभान देवदास, हलधर यादव, मोहम्मद एजाज, लोकेंद्र अवस्थी, पूरन सोनवानी, हीरा सिंह मांझी, दुल्लू राम यादव, भूपेंद्र देवांगन, शेख इमामुद्दीन, जयकुमार चंद्राकर, लोकेश्वर काशी, दिलीप साहू, जगदीश गुप्ता, रामेश्वर नागेश, लेश्वर नेताम, मुकेश ठाकुर, टिकेश्वर चंद्राकर, कमला देवांगन, दीपा चंद्राकर, सरोज सेन, लतेश्वरी कर्स, कदंबिनी देवांगन, उषा चंद्राकर समेत सैंकड़ों की तादाद में शिक्षक मौजूद थे.
शिक्षकों ने,अपने स्थानीय समस्याओं से निपटने के लिए एक स्थानीय समिति का गठन किया है. उक्त समिति के संरक्षक – यशवंत बघेल, गोविंद पटेल, संयोजक – लोकेंद्र अवस्थी, कांति सिन्हा, अध्यक्ष – पारेश्वर पटेल, उपाध्यक्ष – संजय सिन्हा, सचिव – प्रदीप सिन्हा, सहसचिव – शेख इमामुद्दीन,कोषाध्यक्ष – राजेश साहू,सदस्य -मो.एजाज, लोभान देवदास,जगदीश गुप्ता, प्रदीप निषाद, रोहेन्द पटेल, संजीत यादव मोहम्मद आसिफ टीकम पटेल दयाराम मांझी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया.
समिति इन समस्याओं को विधिवत बीईओ के पास ले जाएगी. गठित समिति द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी से आगामी कार्य दिवस में निम्नलिखित समस्याओं को लेकर चर्चा करने का भी फैसला लिया गया.
1. 132 शिक्षकों का रॉक गए वेतन 8 सितम्बर 2025 तक उनके खाता में नहीं आने पर 10 सितम्बर 2025 को विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करते हुए उग्र आंदोलन किये जाने का फैसला लिया गया.
2. विभिन्न पेंडिंग अवकाश को तत्काल स्वीकृत किया जाए.
3. इसी कारण वश शिक्षकों का अवरुद्ध वेतन को तत्काल विधिवत उनके खाते में जमा किया जाए.
4. 2023 – 24 में पदोन्नत शिक्षकों का प्रमोशन पश्चात् देय एक वेतन वृद्धि माह जनवरी 2024 को तत्काल दिया जाए.
5. जिन शिक्षकों का माह अक्टूबर वर्ष 2017 के वेतन अवरोध किया गया है उसे तत्काल जमा किया जाए.
6. भविष्य में बिना किसी सूचना के शिक्षा साथियों का वेतन न रोका जाए.
7. 2010 में नियुक्त शिक्षकों को नियमानुसार देय समयमान वेतन को देय उपरांत पुन: वापस ले लिया गया उसे तत्काल जारी किया जाए.
8. बगैर किसी कार्य के संकुल समन्वयकों को कार्यालय में न बैठाया जाए.
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षकों का वेतन टेजरी में जमा कर दिया गया है. सोमवार को उनके खाते में जमा कर दिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t