दूसरी क्लास की छात्रा को डंडे से पीटकर 100 से ज्यादा बार कराई उठक-बैठक, सेवा से बर्खास्त, महिला टीचर नम्रता गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज
A second class student was beaten with a stick and made to do 100 sit-ups, dismissed from service, FIR lodged against female teacher Namrata Gupta
अंबिकापुर : 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के मौके पर जहां पूरा देश और प्रदेश शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस मना रहा था. वहीं सरगुजा जिले के सीतापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत प्रतापगढ़ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में एक गंभीर मामला सामने आया. यहां कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली ग्राम गुतुरमा निवासी एक छात्रा और उसके परिजनों ने स्कूल की शिक्षिका नम्रता गुप्ता पर जबरन दंडित करने और मारपीट का आरोप लगा है. परिजनों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और सरगुजा एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.
मिली जानकारी के मुताबिक सीतापुर के प्रतापगढ़ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 2 के छात्रा समृद्धि गुप्ता रोज की तरह स्कूल गई तो शिक्षिका नम्रता गुप्ता ने टॉयलेट जाने से नाराज होकर उसे डंडे से हाथ और पैर में मारा और 100 से ज्यादा बार उठक-बैठक करवाया. इस घटना के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और उसे अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
जहां परिजनों के रिपोर्ट पर शिक्षिका नम्रता गुप्ता के खिलाफ सीतापुर पुलिस थाने में धारा 295 115(2) 75 82 जेजे एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
वहीं छत्तीसगढ़ जोन के डीएवी प्रबंधन ने शिक्षिका को स्कूल से हटाते हुए उसे इस सेवा से बर्खास्त करने का आदेश भी जारी कर दिया है और डीएवी पब्लिक स्कूल प्रतापगढ़ के प्राचार्य राजीव सिंह को फोर्स लीव यानी मामला दबाने की आशंका पर अनिश्चितकालीन अवकाश पर भेज दिया है. ताकि मामले पर प्रभाव न पड़े.
परिजनों का कहना है कि बच्ची इस घटना के बाद मानसिक रुप से परेशान है और डिप्रेशन में चली गई है. परिजनों ने दोषी शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



