राजधानी में फिर चाकूबाजी, राह चलते दो सगे भाईयों पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला, इलाज के दौरान एक की मौत, दुसरा घायल

Another knife attack in the capital, two brothers were attacked with a sharp knife while walking on the road, one died during treatment, the other was injured.

राजधानी में फिर चाकूबाजी, राह चलते दो सगे भाईयों पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला, इलाज के दौरान एक की मौत, दुसरा घायल

रायपुर : राजधानी रायपुर में गुंडे बदमाशों में अब पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है. ऐसा इसलिए क्यों शहर में आए दिन मारपीट-चाकूबाजी जैसी कई घटनाएं देखने को मिल रही है. जैसे की ये बदमाश बेलगाम हो गए हैं. वहीं चाकूबाजी का एक और मामला सामने आया है. लिफ्ट नहीं देने पर चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी गई..यह मामला रायपुर के खम्हारडीह थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सुमित तांडी निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कचना, थाना खम्हारडीह, रायपुर ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2 नवम्बर 2025 को शाम करीब 6 बजे वह अपने छोटे भाई विवेक तांडी के साथ बाजार चौक की तरफ जा रहा था. जब वे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामुदायिक भवन के पास पहुंचे. उसी समय देवार मोहल्ला निवासी कृष्णा देवार उर्फ ​​टूडू उनके पास आया और अपने भाई विवेक तांडी को अपने साथ कहीं चलने की जिद करने लगा. लेकिन उसने और उसके भाई ने उसे मना कर दिया.
इस बात से नाराज होकर कृष्णा देवार उर्फ ​​टूडू ने प्रार्थी के भाई विवेक तांडी को अश्लील गालियां देते हुए कहा कि वह आज तुम्हें जान से मार देगा और अपने पास रखे धारदार चाकू से उसके पेट के बाएं तरफ वार कर दिया. प्रार्थी ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया. लेकिन उसने उसे भी अश्लील गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी और चाकू से उसके बाएं हाथ पर वार कर दिया.
प्रार्थी के भाई विवेक तांडी को गंभीर चोटें आने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. प्रार्थी की रिपोर्ट पर खम्हारडीह थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी एवं अन्य लोगों से वारदात के बारे में डिटेल पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी शुरु की गई. टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई और आरोपी कृष्णा देवार को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने जुर्म करना कबूल किया.
आरोपी कृष्णा देवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू जब्त कर उसके खिलाफ कार्यवाही की गई. यह वारदात खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन के पास अंजाम दी गई थी.
गिरफ्तार आरोपी
कृष्णा देवार नगरहा पिता गब्बर देवार नगरहा, उम्र 22 साल निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, देवार बस्ती कचना, थाना खम्हार डीह, जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t