महिला की संदिग्ध हालात में मिली लाश का खुलासा, खाना नहीं बनाने पर पति ने की पत्नी की हत्या, गिरने से मौत की फैलाई अफवाह, मिथुन गिरफ्तार

Woman's body found in suspicious circumstances, husband kills wife for not cooking, spreads rumor that she died from a fall, Mithun arrested

महिला की संदिग्ध हालात में मिली लाश का खुलासा, खाना नहीं बनाने पर पति ने की पत्नी की हत्या, गिरने से मौत की फैलाई अफवाह, मिथुन गिरफ्तार

बिलासपुर/तखतपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. गौरा-गौरी पूजा से लौटने के बाद मामूली विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली. खाना नहीं बनाने पर गुस्साए आरोपी ने पहले पत्नी से मारपीट की और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी. बाद में उसने पड़ोसियों और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. 
मिली जानकारी के मुताबिक तखतपुर थाना के जूनापारा चौकी क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में किसान मिथुन मेहर अपनी पत्नी सीमा मेहर के साथ गौरा-गौरी पूजा देखकर लौटा था. रात को खाना नहीं बनने पर दोनों के बीच विवाद हुआ.
पत्नी ने कहा कि पूजा से लौटने के बाद खाना बना देगी. लेकिन पति नहीं माना. गुस्से में उसने पहले पत्नी को पीटा और फिर गला घोंटकर मार डाला. हत्या के बाद वह लाश के पास बैठा रहा और सुबह पड़ोसियों को बताया कि पत्नी गिरने से मर गई है.
इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पंचनामा कार्रवाई के दौरान महिला के गले पर चोट के निशान मिले. जिसके बाद हत्या की आशंका गहराई.
पूछताछ में आरोपी मिथुन पहले पुलिस को गुमराह करता रहा. लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल लिया. आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते थे और इसी घरेलू कलह ने सीमा की जान ले ली.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t