दीपक बैज को ईसाई कहने पर अरविंद नेताम को मानहानि का नोटिस, 15 दिनों के भीतर माफी नहीं मांगने केस दर्ज की दी चेतावनी
Arvind Netam gets defamation notice for calling Deepak Baij a Christian, warned of filing case if he does not apologize within 15 days
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम को मानहानि का नोटिस भेजा है. नेताम को अपने बयान के लिए 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने कहा है. वरना अपराधिक मामला दर्ज की चेतावनी दी है.
दरअसल पिछले दिनों RSS मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद चर्चा में आए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविन्द नेताम ने बैज से पूछ लिया था कि कहीं उन्होंने ईसाई धर्म तो नहीं अपना लिया है. नेताम ने कांग्रेस पार्टी पर कई आरोप मढ़े थे. उन्होंने प्रमुख रूप से आदिवासियों के धर्मान्तरण पर चर्चा की और इसी दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर नेताम ने निशाना साधते हुए पूछ डाला कि कहीं उन्होंने ईसाई धर्म तो नहीं अपना लिया है?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



