पत्रकार को कुचलने का प्रयास, राजीनामा कर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी JNR कैटरर्स के संचालक अजय महापात्र गिरफ्तार

Attempt to crush journalist, resignation, death threat, accused JNR Caterers director Ajay Mohapatra arrested

पत्रकार को कुचलने का प्रयास, राजीनामा कर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी JNR कैटरर्स के संचालक अजय महापात्र गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में पत्रकारों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल एक बार फिर उठ खड़े हुए हैं. शहर में एक युवक ने शराब के नशे में धुत होकर एक युवा पत्रकार को गाली-गलौच कर कार से कुचलने का प्रयास किया. जिसके बाद दबाव देकर राजीनामा करा दिया, दुसरे दिन जान से मारने की धमकी दे डाली. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा थाना क्षेत्र में JNR कैटरर्स के संचालक अजय महापात्र पिता जुगल किशोर महापात्र, जो ‘गरम मसाला 420’ नामक इंस्टाग्राम आईडी से ब्लॉगर भी है. ने हाल ही में शराब के नशे में धुत होकर एक युवा पत्रकार के साथ सरेआम गाली-गलौज करते हुए उसे अपनी नीली रंग की स्विफ्ट डिज़ायर कार नम्बर MP 18 CA 0965 से कुचलने का प्रयास किया.
घटना के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए JNR कैटरर्स के संचालक अजय महापात्र को वीआईपी चौक से घेराबंदी कर हिरासत में लिया और थाने लाया गया. इसके बाद पुलिस पर राजनीतिक और सामाजिक रसूखदारों द्वारा दबाव बनाकर थाने में जबरन समझौता कराया गया.
हैरानी की बात ये रही कि ठीक अगले ही दिन, JNR कैटरर्स के संचालक अजय महापात्र ने फिर से नशे की हालत में पीड़ित पत्रकार को फोन कर जान से मारने की धमकी दे डाली. इससे आहत होकर पत्रकार ने थाने में दर्ज कराए गए पूर्व समझौते को रद्द कराया और थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल आरोपी का मोबाइल ट्रेस कर दोबारा उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया.
ऐसा कोई पहली बार नहीं है जब अजय महापात्र कानून के घेरे में आया हो. इससे पहले भी वह एक विवादित घटना में गिरफ्तार हो चुका है. जब एक क्लब में एक युवती को लेकर हुए विवाद में वह बुरी तरह नशे में धुत था. जब क्लब संचालक ने उसे बाहर निकाल दिया. तब JNR कैटरर्स के संचालक अजय महापात्र ने नेशनल हाईवे पर आकर खुलेआम सड़क पर लात-घूंसे बरसाने शुरु कर दिया इस विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. और युवती को लेकर हुई बहस ने हिंसक रुप ले लिया था. इस मामले में भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था. जिससे उसकी दबंगई और अपराधिक प्रवृत्ति एक बार फिर सामने आई थी.
इन लगातार सामने आती घटनाओं से साफ है कि JNR कैटरर्स के संचालक अजय महापात्र एक आदतन झगड़ालू, हिंसक प्रवृत्ति का व्यक्ति है. जो नशे, पैसे और रसूख के नशे में कानून को भी चुनौती देता है. पत्रकारों और आम नागरिकों की सुरक्षा पर इसका सीधा खतरा बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB