बच्चे रखने लगे जुर्म की दुनिया में कदम, घर के सामने खड़ी आई10 कार हो गई पार, पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को किया गिरफ्तार

Children started entering the world of crime, the i10 car parked in front of the house was stolen, police arrested a minor accused

बच्चे रखने लगे जुर्म की दुनिया में कदम, घर के सामने खड़ी आई10 कार हो गई पार, पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को किया गिरफ्तार

राजिम : गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र में हुई एक कार चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से करीब 5 लाख रुपए की चोरी की गई आई10 कार नम्बर CG 10 Y 3730 भी बरामद की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी डोमेन्द्र देवांगन निवासी सुरसाबांधा ने थाना राजिम में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे 12 अप्रैल को परिवार सहित दुर्ग गए थे और देर रात 1 बजे वापस लौटकर अपनी कार नम्बर CG 10 Y 3730 घर के सामने खड़ी कर दी थी. सुबह उठने पर कार गायब मिली. जिसकी खबर पर पुलिस ने फौरन अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
जांच के दौरान मुखबिर से मिली खबर के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग बालक को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूलर करते हुए बताया कि उसने ही कार चोरी की थी. इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया.
इस कार्यवाही में थाना राजिम की पुलिस टीम के साथ-साथ विशेष टीम की भी सराहनीय भूमिका रही. गरियाबंद पुलिस ने नागरिकों विशेषकर परिजनों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को जुर्म की दुनिया से दूर रखें और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन दें.
जप्त सामग्री:
चोरी गई आई10 कार नम्बर CG 10 Y 3730, अनुमानित मूल्य ₹5 लाख

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB