ट्यूशन पढ़ने गई 13 साल की छात्रा के कपड़े उतार रेप की कोशिश, डरी सहमी बच्ची की बहादुरी ने बचाई उसकी लाज, हेड मास्टर की चप्पल से जमकर धुनाई
Attempt to rape a 13 year old girl who went for tuition after stripping her clothes, the scared girl's bravery saved her honour, the head master thrashed her with slippers
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पासान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिर्री से एक शिक्षा को शर्मनाक करने का मामला सामने आया है. जहां एक शिक्षक ने अपने पद की गरिमा को तार-तार कर करते हुए एक नाबालिक छात्रा का रेप करने की कोशिश की. प्राथमिक विद्यालय सिर्री में पदस्थ प्राचार्य संजय कुमार कठौतिया पर स्कूली छात्रा से अनाचार का प्रयास करने का आरोप लगा है. मामला पसान थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सिर्री माध्यमिक शाला में संजय कुमार कठौतिया हेड मास्टर के पद पर पदस्थ है. आरोपी शिक्षक गांव में किराए के मकान पर रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है. रोज की तरह आठवीं की दो छात्राएं ट्यूशन पढ़ने गई थीं. आरोपी शिक्षक संजय ने पहले एक छात्रा को बहाने से घर भेज दिया और दूसरी छात्रा को अकेली पाकर शिक्षक ने पहले अपने कपड़े उतारे फिर उसके कपड़े उतार दिया. जब छात्रा ने विरोध किया. तो उसने बलपूर्वक अनाचार करने की कोशिश की. 13 साल की छात्रा किसी तरह वहां से भाग निकली. और पास ही चल रहे दुर्गा नवमी कार्यक्रम स्थल पर पहुंची. जहां उसने रोते हुए पूरी घटना गांव वालों को बताई. यह सुनकर लोगों में आक्रोश फैल गया. इसी बीच इस घटना की जानकारी छात्रा के घरवालों को मिली. वो भी तुरंत मौके पर पहुंचे. गुस्साए परिजन और गांव वाले शिक्षक के घर पहुंचे और उसकी चप्पल और घूंसे से पिटाई कर दी
साथ ही इसकी सूचना 112 को दी गई। लोगों ने पिटाई के बाद आरोपी टीचर को मौके पर पहुंची पसान थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि शिक्षक शादीशुदा है और उसकी पत्नी भी शिक्षाकर्मी है. उसकी पत्नी बिलासपुर जिले में पदस्थ है. उसके बच्चे भी हैं. हेड मास्टर भी काफी लंबे समय से माध्यमिक शाला में पदस्थ है.
आगे की कार्रवाई के लिए थाने में महिला स्टाफ नहीं होने की वजह से बांगो थाना से महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया. इसके बाद छात्रा और परिजन से बयान लिए गए. कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लिया और आरोपी शिक्षक संजय कुमार कठौतिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
यह घटना न केवल शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करती है कि स्कूल जैसा पवित्र स्थल भी अब कुछ दरिंदों के कारण सुरक्षित नहीं रह गया है. प्रशासन से मांग की जा रही है कि आरोपी शिक्षक संजय कुमार को कठोर सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. और शिक्षा को ऐसे शिक्षकों के चलते कलंकित ना होना पड़े.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



