बिगड़े मौसम ने बरपाया कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 11 बकरियों की हुई मौत, गरीब किसानों पर आया आर्थिक संकट
Bad weather wreaked havoc 11 goats died due to lightning poor farmers faced financial crisis
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार की शाम अचानक मौसम बिगड़ गया. जमकर बारिश होने लगी. दीपावली के लिए सजा बाजार व्यापारियों को समेटना पड़ा. बारिश के साथ ही अचानक आकाशीय बिजली गिरने से किसानों की 11 बकरियों की मौत हो गई है. घटना उसूर ब्लाक के ग्राम पैंकरम की बतायी जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को देर शाम 4 बजे के आसपास बीजापुर जिले के उसूर ब्लाक चेरकडोडी के आश्रित गांव पैंकरम में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वहां के किसान रामबाबू ककेम की 3 मवेशियों की मौत हो गई.
पैंकरम गांव में रहने वाले किसान रामबबाबू ककेम ने बताया कि वे और अन्य ग्रामीण अपनी बकरियों को चरा रहे थे. तभी शाम करीब 4 बजे के आसपास अचानक तेज बारिश हुई और तेज गरज चमक के साथ बिजली गिरी. जिसकी चपेट में आने से 11 बकरियों की मौत हो गई है. ग्रामीण रामबाबू कक्केम की 3 और गांव के ही अन्य ग्रामीणों की 8 बकरियों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



