सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन, हीरोगिरी पड़ी भारी, बाइक में रख चाकू से काटा केक, मार्ग किया अवरुद्ध, दो नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Birthday celebration on the road, heroism proved costly, cake cut with a knife on the bike, road blocked, five accused including two minors arrested

सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन, हीरोगिरी पड़ी भारी, बाइक में रख चाकू से काटा केक, मार्ग किया अवरुद्ध, दो नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : सार्वजनिक जगह पर आवागमन अवरुद्ध कर जन्मदिन मनाते हुए लोहे के धारदार चाकू से केक काटा गया. चाकू लहराते हुए विडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर लोगो में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. इस मामले में दो नाबालिग भी शामिल थे. आरोपियो द्वारा इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार जप्त किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 नवम्बर 2025 को सोशल मीडिया इन्स्टाग्राम ऐप के जरिए आरोपीगणो अंकित कुरील, अशोक मालापुर, प्रेम चंद्राकर और नाबालिग के द्वारा एक राय होकर वर्मा इलेक्टॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिक दुकान के सामने रविदास मंदिर के पास मोचीपारा दुर्ग में सार्वजनिक आने-जाने वाले रोड के बीच में मोटर सायकल पर रखकर आवागमन अवरुद्ध कर जन्मदिन मनाते हुए केक रखकर लोहे के धारदार चाकू से केक काटकर सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराते हुए विडियो बनाकर सोशल मिडिया इन्स्टाग्राम में पोस्ट कर लोगों में दहशत फैलाने विडियो का वायरल किया गया. जिससे जनमानस में गलत संदेश से लोगो में भय व्याप्त हो गया.
आरोपियो के इस कृत्य पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में धारा 126(2), 191(2) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
आरोपीगणों की पतासाजी कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उक्त जुर्म करना कबूल करने पर आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जप्त कर किया गया. आरोपीगणो को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया.
नाम आरोपीगण:-
01. अंकित कुरील उम्र 18 साल 2 महिना मोचीपारा दुर्ग
02. अशोक मालापुरे उम्र 35 साल मोचीपारा दुर्ग
03. प्रेम चंद्राकर उम्र 22 साल मोचीपारा दुर्ग
और दो नाबालिग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t