मुर्गी के चूजों को रात में बाड़े से बाहर छोड़ा तो पति पर खून सवार हो गया, रात 1 बजे पत्‍नी की कुल्हाड़ी मारकर ले ली जान

When the chicken chicks were left outside the coop at night, the husband lost his temper and killed his wife by hitting her with an axe at 1 am

मुर्गी के चूजों को रात में बाड़े से बाहर छोड़ा तो पति पर खून सवार हो गया, रात 1 बजे पत्‍नी की कुल्हाड़ी मारकर ले ली जान

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के चिल्हाटी थाना अंतर्गत ग्राम मुंजाल में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां शराब के नशे में धुत पति ने मामूली बात पर अपनी पत्नी की नींद में ही बेरहमी से कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. विवाद की वजह सिर्फ यह थी कि महिला ने रात में मुर्गी के चूजों को बाहर छोड़ दिया था.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला प्रेमकुंवर ध्रुवे उम्र 40 साल अपने पति छन्नूराम ध्रुवे उम्र 49साल, बेटी शशिकला और दामाद के साथ रहती थी. मंगलवार की शाम आरोपित शराब के नशे में घर लौटा और मुर्गी के चूजों को लेकर पत्नी से तकरार हो गई. आरोपित चाहता था कि रात के समय में मुर्गी के चूजों को बाड़े में रखा जाए. लेकिन उसकी पत्नी ने चूजों को बाहर ही खुले में छोड़ दिया. इस बात से पति नाराज हो गया. दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई. हालांकि उस समय मामला शांत हो गया. सभी खाना खाकर सो गए.
रात करीब दो से तीन बजे के बीच जब सभी गहरी नींद में थे. तब छन्नूराम ने कुल्हाड़ी उठाकर सोती हुई पत्नी पर पहला वार उसके सिर पर किया. यह वार इतना घातक था कि प्रेमकुंवर की चीख भी कोई नहीं सुन सका. इसके बाद आरोपी ने गले पर भी वार किया. जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी उसी कमरे में आराम से सो गया. जैसे कुछ हुआ ही न हो. सुबह जब बेटी शशिकला की नींद खुली तो उसने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में देखा.
उसने अपने पति और गांव के लोगों को बुलाया. फिर पुलिस को खबर दी गई.  चिल्हाटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत इकठ्ठा किए.
शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे स्वजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने आरोपी छन्नूराम को हिरासत में ले लिया है और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB