स्कूली बच्चों के साथ चक्का जाम करना पड़ा महंगा, ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Blocking the road with school children proved costly, case registered against the villagers, panic in the village, police engaged in investigation
बेमेतरा : बेमेतरा जिले के ग्राम बावा मोहतरा में 7 जुलाई को स्थानीय लोग छात्र-छात्राएं के साथ मिलकर सड़क पर उतर आए और अस्थायी केंद्रीय विद्यालय संचालन के खिलाफ चक्का जाम कर दिया. अब इस मामले में दर्जन भर ग्रामीणों के खिलाफ बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना में गंभीर अपराध के तहत मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बेमेतरा जिले में बीते 7 जुलाई को ग्राम बावा मोहतरा के ग्रामीणों द्वारा केन्द्रीय विद्यालय का अस्थायी संचालन नहीं करने देने सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ग्राम भोईनाभाठा NH30 बाईपास सड़क पर चक्काजाम किया था. अब इस मामले में दर्जन भर ग्रामीणों के खिलाफ बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना में गंभीर अपराध के तहत मामला दर्ज किया है.
थाना से मिली जानकारी के मुताबिक बेमेतरा जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति प्राप्त हुई है. जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी कार्रवाई पूरी की गई है. केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी संचालन करने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बावा मोहतरा ब्लॉक बेमेतरा को चिन्हित किया गया है. यहां जल्द केन्द्रीय विद्यालय का संचालन किया जाना है. जिसकी जानकारी ग्राम बावा मोहतरा के ग्रामीणों को होने पर उनके द्वारा केंद्रीय विद्यालय का अस्थायी संचालन नहीं करने देने के लिए विद्यार्थियों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया.
7 जुलाई को सुबह करीब 10 से शाम 5 बजे तक ग्राम भोईनाभाठा NH30 बाईपास में बिना किसी अनुमति के अनावश्यक चक्का जाम कर आवागमन अवरूद्ध किया गया. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सरकारी काम में बाधा भी उत्पन्न हुई. साथ ही बच्चों का उक्त दिवस का अध्यापन कार्य भी प्रभावित हुआ. इससे केन्द्रीय विद्यालय के सुव्यवस्थित संचालन में कठिनाई हुई है.
घटना के समय बेमेतरा एसडीएम प्रकाश भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी कमलकपूर बंजारे भी उपस्थित थे, जिनके द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाने का बहुत प्रयास किया गया. ग्रामीण नहीं माने और लगातार स्कूली बच्चों के साथ मिलकर प्रदर्शन करते रहे. ऐसे में चक्काजाम करने वाले व सरकारी काम में बाधा डालने वाले 22 नामजद ग्रामीणों समेत अन्य के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जिससे गांव में हड़कंप मच गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



