PM आवास को लेकर भाई ने टांगी से मारकर कर दी हत्या, आरोपी धनीराम गिरफ्तार, इधर मायके में रह रही बहन पर कुल्हाड़ी से हमला
Brother killed his father with a sickle over PM housing issue, accused Dhaniram arrested, meanwhile sister living in her maternal home attacked with an axe
PM आवास को लेकर भाई ने टांगी से मारकर कर दी हत्या, आरोपी धनीराम गिरफ्तार
सक्ति : सक्ति जिले के बाराद्वार थाना अंतर्गत जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत अकलसरा में प्रधानमंत्री आवास को लेकर भाई ने भाई की हत्या कर दी. खबर पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया. वहीं मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक परशुराम शिकारी के नाम से पीएम आवास निकाला था जिसमें धनीराम, मनीराम, समारु पिता परसराम शिकारी जो कि धनीराम अपने पिता के प्रधानमंत्री आवास को बनाना चाहता था. इस बात को लेकर मनीराम और धनीराम में घर के आंगन में गाली-गलौच हुआ और तैश में आकर धनीराम ने मनीराम को टांगी से कई बार हमला किया. जहां पर मौके पर ही मनीराम की मौत हो गई.
उसके बाद लाश को घर कि परछी मे लाया गया. जिसे मनीराम की पत्नी और उनके बेटे ने देख लिया. मृतक के पत्नी और बेटे द्वारा हल्ला करने पर लोगों को जानकारी हुई. जिसके बाद पुलिस को इसकी खबर दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है. वहीं आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
मायके में रह रही बहन पर कुल्हाड़ी से हमला, मां से भी मारपीट
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक भाई ने बहन को पहले लात-घूसों से पीटा. फिर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी. आरोपी ने बीच-बचाव करने आई मां पर भी हमला कर दिया. मां भी बेटी की लाश के पास बेहोश पड़ी मिली. घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम राताखंड में रहने वाली उर्मिल राठिया उम्र 30 साल की शादी ग्राम पोरडा में रहने वाले दीपक राठिया के साथ हुई थी. शादी के कुछ साल बाद उसके पति की मौत हो गई थी. उर्मिला अपने मायके में आकर रह रही थी. उसके बड़े भाई संतकुमार मांझी को बहन का मायके में रहना पसंद नहीं था. अक्सर इस बात को लेकर उनके बीच विवाद होता था.
बुधवार की सुबह मायके में रहने की बात को लेकर संतकुमार फिर से झगड़ा करने लगा. इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. जहां गुस्से में आकर संतकुमार ने बहन उर्मिला की लात-घूंसों से पीटना शुरु कर दिया. उसे घसीट कर मारने लगा. इसके बाद घर में रखे कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया.
खून से लथपथ उर्मिला जमीन पर गिर पड़ी. उसकी मां आसो बाई बीच-बचाव करने पहुंची. तो उसके साथ भी बेटे ने मारपीट की. मां भी बेहोश होकर गिर पड़ी. इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया. मां आसो बाई की हालत में जब सुधार हुआ तो उसने मामले की खबर थाने में दी. जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की.
इस मामले में DSP सुशान्तो बनर्जी ने बताया कि हत्या की खबर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरु की. मृतका के परिजनों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की गई. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



