प्रेमी जोड़े ने लिए सात फेरे, शादी के बाद परिवार ने अपनाने से किया इंकार, दुखी होकर पेड़ से लटककर युवक-युवती ने दी जान

The loving couple took seven vows, after marriage the family refused to accept them, in grief the young man and woman committed suicide by hanging themselves from a tree

प्रेमी जोड़े ने लिए सात फेरे, शादी के बाद परिवार ने अपनाने से किया इंकार, दुखी होकर पेड़ से लटककर युवक-युवती ने दी जान

कोरबा : कोरबा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनपुर में एक युवक और युवती ने खुदकुशी कर ली. दोनों के शव एक पेड़ पर लटके मिले. बताया गया कि युवक चक्रधर नागवंशी इसी इलाके का रहने वाला है जबकि युवती चंदा कोरबा जिले के ही करमंदी भेस्मा की निवासी बताई गई है.
मौके से सिंदूर और मंगलसूत्र मिला है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जोड़े ने शादी कर लिया था. लेकिन परिवार ने अपनाने से इंकार कर दिया. माना जा रहा है कि इसी से दुखी होकर उन्होंने यह कदम उठाया.
पेड़ पर लटके होने की खबर मिलने पर कटघोरा पुलिस ने संज्ञान लिया और अगली कार्रवाई की. नगर निरीक्षक धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि मर्ग कायम करने के साथ मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB