शिक्षक ने गांव वाले को पढ़ा दिया उल्टा पाठ, शेयर मार्केट में दोगुना रकम का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, टीचर रामनारायण और हेमंत गिरफ्तार
The teacher taught the villager a wrong lesson, cheated the villagers of crores by promising double the amount in the share market, teacher Ramnarayan and Hemant arrested
शेयर मार्केट में दोगुना रकम का झांसा देकर करोड़ों की ठगी
बलौदाबाजार : थाना कसडोल पुलिस ने करोड़ों रुपये की ठगी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी रामनारायण साहू पेशे से शासकीय शिक्षक है. और उसके भाई हेमंत साहू ने शेयर मार्केट में निवेश कर दो साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना कसडोल में प्रार्थी गोपाल प्रसाद देवांगन निवासी कटगी ने बताया कि उसकी पहचान 2023 में आरोपी रामनारायण साहू से हुई थी. आरोपी ने उसे शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर पैसा दोगुना करने का लालच दिया. जिसके झांसे में आकर प्रार्थी सहित उसके साथियों से कुल ₹40,82,000 की ठगी की गई. इसी तरह वर्ष 2024 में राजकुमार यदू नामक व्यक्ति से भी ₹82 लाख की ठगी की गई. अब तक कुल ₹1,22,82,000 की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है.
सोनाखान के शासकीय विद्यालय में शिक्षक रामनारायण साहू ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर साजिश रचकर कसडोल, लवन, गिधौरी, महासमुंद, रायगढ़ सहित कई क्षेत्रों के लोगों को झांसे में लेकर उनसे मोटी रकम ऐंठी. आरोपी ने लोगों का यकीन जीतने के लिए प्रारंभ में कुछ लोगों को उनके पैसे वापस भी किए थे.
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई. जिसमें साइबर सेल और थानों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रामनारायण विभिन्न फर्जी संस्थाओं जैसे ‘एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया’, ‘दिल्ली क्राइम भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा’ आदि के फर्जी पहचान पत्रों का उपयोग करता था.
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी रामनारायण साहू उम्र 48 साल और हेमंत साहू (42), ग्राम महकम, चौकी सोनाखान के निवासी हैं. दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है. और अन्य फरार आरोपियों की तलाश, बैंक खातों व संपत्ति की जांच, और साइबर विश्लेषण कार्यवाही जारी है.
थाना मंदिरहसौद, रायपुर में भी इन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है. पुलिस ने अपील किया है कि अगर किसी अन्य व्यक्ति को भी आरोपियों द्वारा निवेश के नाम पर ठगी की गई है. तो वे फौरन निकटतम थाने में संपर्क करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
शेयर बाजार में पैसा डबल करने का स्टॉक मार्केट पार निवासी संतोष ने लाखों रुपये की कमाई की
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के मुड़पार गांव में महाठग संतोष साहू ने की ग्रामीणों से लाखों रुपए की ठगी की. शेयर मार्केट में पैसा दोगुना का झांसा देकर दर्जन भर से ज्यादा लोगों से लाखों रुपए ठगा. कई ग्रामीणों समेत बड़े व्यापारियों व समाजसेवियों को अपना निशाना बनाया.
मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़पार निवासी संतोष साहू गांव में ऐसा ठगजग का व्यापार चला रखा था. जिसके झांसे में आकर गांव कई ग्रामीण बड़े ठगी का शिकार हो गए. संतोष साहू ने गांव के सुरेश कुमार साहू, सुखलाल कश्यप, राजेंद्र कुमार कश्यप और दिलीप कुमार साहू समेत क्षेत्र के कई भोली-भाली जनता को अपना निशाना बनाया और शेयर बाजार में पैसा दोगुना का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया.
आंकड़ों की बात करे तो करीब 50 लाख से भी ज्यादा की ठगी संतोष साहू द्वारा की गई है. बताया जा रहा है कि संतोष साहू ने Phone pay, Google pay के जरिए अपने खाते में लाखों रुपए का लेनदेन किया और कई ग्रामीणों से लाखों रुपए नगद लिया. अब लाखों की ठगी कर संतोष साहू लेनदारों को गोलमटोल जवाब देकर पिछले एक सालों से घुमा रहा है. हालाकि इस पूरे मामले में नवागढ़ थाने में शिकायत दर्ज नहीं हुई है. मगर स्थानीय नागरिक और बाहरी लेनदारो ने संतोष साहू के खिलाफ बड़े पैमाने में लाखों रुपए ठगी करने का आरोप लगाया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



