स्कूटी सवार युवकों की दबंगई, आरक्षक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Bullying by scooty riding youths, life threatening attack on constable with iron rod, admitted in hospital, three accused arrested
बिलासपुर : पुलिस की सख्ती के दावों के बाद भी बदमाशों का आतंक कम नहीं हो रहा है. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कश्यप कॉलोनी में मंगलवार देर शाम पुलिस आरक्षक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. मंगलवार की रात घर के बाहर खड़ी आरक्षक की कार को स्कूटी सवार युवकों ने टक्कर मार दी, जिसके बाद युवकों ने आरक्षक पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक कश्यप कॉलोनी में रहने वाला दिलीप सिंह आरक्षक के पद पर कार्यरत है. वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में में पदस्थ है. मंगलवार की रात वह मार्केट जाने के लिए कार में बैठ कर परिवार के सदस्यों का इंतजार कर रहा था. तभी कॉलोनी के ही हिमांशु वर्मा स्कूटी से आया और कार को टक्कर मार दी. आरक्षक ने उसे ठीक से गाड़ी चलाने को कहा. इतने में उसने गाली-गलौज शुरु कर दी.
जिसके बाद हिमांशु ने मोहल्ले के आयुष वर्मा और धीरज प्रजापति सहित अपने दोस्तों को बुला लिया. फिर सभी युवक मिलकर आरक्षक के साथ जमकर मारपीट शुरु कर दी. इस दौरान लड़कों ने आरक्षक के सिर फोड़ दिया.
विवाद व मारपीट होते देख आसपास के लोग बीच बचाव करने आए. तब युवकों ने उनके साथ भी धक्कामुक्की की. फिर भाग गए. घायल आरक्षक ने घटना की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है. जिस पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. घायल आरक्षक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
टीआई देवेश राठौर ने बताया कि मामूली विवाद ने हिंसक रुप ले लिया था. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. घटना के बाद इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है.
वहीं, एक अन्य घटना में गली से निकलते हुए युवक बाइक से टकरा गई, जिससे नाराज युवकों ने पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया. दोनों घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



