CGBSE Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 20 फरवरी से 10वीं-12वीं के एग्जाम शुरु, देखें पूरी लिस्ट

CGBSE Board Exam 2026: Chhattisgarh Board exam timetable released, 10th-12th exams to begin from February 20, see full list

CGBSE Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 20 फरवरी से 10वीं-12वीं के एग्जाम शुरु, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने नए साल से पहले ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की आधिकारिक समय सारणी जारी कर दी है. 12वीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक चलेगी. वहीं 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरु होकर 13 मार्च 2026 तक संपन्न होगी.
दोनों परीक्षाओं के दौरान होली के दिन कोई परीक्षा नहीं होगी. ताकि विद्यार्थियों को त्योहार का पूरा समय मिल सके.
महत्वपूर्ण तारीखें
12वीं बोर्ड परीक्षा: 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक
10वीं बोर्ड परीक्षा: 21 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक

CGBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 समय-सारणी
दिन/तारीख विषय
शनिवार, 21 फरवरी 2026 प्रथम भाषा (हिंदी)
मंगलवार, 24 फरवरी 2026 द्वितीय भाषा (अंग्रेजी)
गुरुवार, 26 फरवरी 2026 समाज विज्ञान
शनिवार, 28 फरवरी 2026 विज्ञान
शुक्रवार, 6 मार्च 2026 गणित
सोमवार, 9 मार्च 2026 तृतीय भाषा (संस्कृत/मराठी/उर्दू/पंजाबी/सिंधी/बांग्ला/गुजराती/तेलुगु/ तमिल/ मलयालम/ कन्नड़/ उड़िया)
बुधवार, 11 मार्च 2026 व्यवसायिक पाठ्यक्रम (विभिन्न विषय)
शुक्रवार, 13 मार्च 2026 दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु संगीत / ड्राइंग एंड पेंटिंग
CGBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 समय-सारणी
दिन/तारीख विषय
शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 हिंदी / संस्कृत साहित्य
सोमवार, 23 फरवरी 2026 राजनीति विज्ञान / रसायन / लेखाशास्त्र / कृषि उत्पाद
बुधवार, 25 फरवरी 2026 भौतिकी
शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 जीवविज्ञान / अर्थशास्त्र
सोमवार, 2 मार्च 2026 गणित / कंप्यूटर एप्लीकेशन / संगीत आदि
शनिवार, 7 मार्च 2026 समाजशास्त्र
मंगलवार, 10 मार्च 2026 अंग्रेजी
गुरुवार, 12 मार्च 2026 इतिहास / व्यवसाय अध्ययन / कृषि विज्ञान
शनिवार, 14 मार्च 2026 हिंदी (विशेष विषय)
सोमवार, 16 मार्च 2026 रीटेल मार्केटिंग / IT / मीडिया / BFSI आदि
मंगलवार, 17 मार्च 2026 विदेशी भाषा (उर्दू/पंजाबी/तमिल/तेलुगु / मलयालम आदि)
बुधवार, 18 मार्च 2026 गृह विज्ञान
CGBSE D.Phy. Edu परीक्षा 2026 समय-सारणी
पहला वर्ष
तारीख विषय
20 फरवरी 2026 शारीरिक शिक्षा का इतिहास व सिद्धांत
23 फरवरी 2026 शारीरिक शिक्षा का संबंधित मनोविज्ञान
25 फरवरी 2026 शारीरिक शिक्षा की शिक्षण विधियां
27 फरवरी 2026 शारीरिक रचना, शरीर क्रिया विज्ञान एवं व्यायाम क्रियात्मक विज्ञान
दूसरा वर्ष
तारीख विषय
21 फरवरी 2026 शारीरिक शिक्षा का संगठन व प्रशासन
24 फरवरी 2026 परीक्षण एवं मापन
26 फरवरी 2026 स्वास्थ्य शिक्षा, खेल चोटें एवं पुनर्वास
28 फरवरी 2026 नियमावली एवं अभिरक्षा

परीक्षा समय: प्रवेश: 9:00 बजे
उत्तर पुस्तिका वितरण: 9:05 बजे
प्रश्नपत्र प्राप्ति: 9:10 बजे
उत्तर लेखन: 9:15 बजे से 12:15 बजे तक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t