अभनपुर के स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी ऑपरेशन अधूरा छोड़ने का आरोप, घेराव कर जोरदार हंगामा और नारेबाजी, मौके पर पहुंची पुलिस
Allegations of incomplete sterilization operations at the Abhanpur health center led to a massive uproar and sloganeering, and police arrived at the scene.
अभनपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है. डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन अधूरा कर उसे वापस घर भेज दिया. जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बीएमओ को ज्ञापन सौंपा है.
मिली जानकारी के मुताबिक अभनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला नसबंदी कराने आई थी लेकिन ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने ऑपरेशन आधा कर उसे सिलाई करक घर भेज दिया. महिला के पूछने पर डॉक्टर ने उसे बताया कि ऑपरेशन नहीं हुआ है. फिर भी उसे घर भेज दिया.
महिला ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई, तो वे आक्रोशित हो गए. परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का घेराव कर जोरदार हंगामा किया और डॉक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराया.
परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही और लापरवाह हरकत के खिलाफ फौरन कार्रवाई की मांग करते हुए बीएमओ को ज्ञापन सौंपा. वे चाहते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



